शराब पीने से रोका तो भड़का पति, कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी को मार डाला

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Apr, 2026 05:48 PM

when stopped from drinking alcohol husband became enraged and attacked his wife

जिले के चिरगांव क्षेत्र में पारिवारिक कलह की वजह से पत्नी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के आरोपी पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसके बेटे ने शिकायत दर्ज कराई थी।

झांसी: जिले के चिरगांव क्षेत्र में पारिवारिक कलह की वजह से पत्नी की कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या करने के आरोपी पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ उसके बेटे ने शिकायत दर्ज कराई थी।

चिरगांव के थाना प्रभारी राहुल राठौड़ ने बताया कि गत शनिवार की दोपहर अतपेई गांव निवासी नेपाल सिंह ने शराब के नशे में पत्नी शीला से झगड़ा किया। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक सिंह ने शराब पीने पर टोके जाने से नाराज होकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। 

राठौड़ ने बताया कि महिला के पुत्र सौरभ ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार दोपहर छिरौना नहर के पास सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गयी है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!