मियां-बीवी में हुआ झगड़ा... तो पति बना दरिंदा, पत्नी की नाक और गाल दांतों से नोच डाले, चेहरे पर लगे 10 टांके

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 Apr, 2026 08:45 AM

husband bites wife s nose and cheeks in a fit of rage

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की नाक और गालों को दांतों से बुरी तरह काट लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चिकासी थाना क्षेत्र के बिरहट गांव के रहने वाले अमरुद्दीन ने शिकायत दर्ज...

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की नाक और गालों को दांतों से बुरी तरह काट लिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि चिकासी थाना क्षेत्र के बिरहट गांव के रहने वाले अमरुद्दीन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बहन पाना की शादी राठ कोतवाली के टोला गांव निवासी फूल के साथ हुई थी। अमरुद्दीन के मुताबिक, शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अक्सर तकरार होती थी। 

उन्होंने बताया कि बुधवार रात को भी किसी बात को लेकर पाना का अपने पति से विवाद हो गया और बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि फूल ने उसके बहन को पहले बेरहमी से पीटा। शिकायतकर्ता ने बताया कि पाना जब अधमरी हो गई तो उसके पति ने अपने दांतों से उसके गाल और नाक को बुरी तरह से काट लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने इतनी बुरी तरह काटा कि पाना की नाक का मांस कटकर अलग हो गया जबकि गाल में गहरा घाव हो गया। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी के मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि पाना के गाल में कम से कम 10 टांके लगाए गए हैं और बुरी तरह कट जाने की वजह से उसकी नाक की प्लास्टिक सर्जरी करानी होगी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी फूल खान और उसके पिता हबीब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!