UP में 7 लाख वोटर्स आउट! आज जारी होगी फाइनल लिस्ट, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? घर बैठे ऐसे करें चेक

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Apr, 2026 10:12 AM

lucknow news 7 lakh voters dropped in up final voter list to be released today

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में नए वोटर बनने और पुराने नामों की छंटनी की प्रक्रिया (विशेष गहन पुनरीक्षण) पूरी हो चुकी है। आज यानी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ के लोकभवन में फाइनल वोटर लिस्ट 2026 का प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में नए वोटर बनने और पुराने नामों की छंटनी की प्रक्रिया (विशेष गहन पुनरीक्षण) पूरी हो चुकी है। आज यानी शुक्रवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ के लोकभवन में फाइनल वोटर लिस्ट 2026 का प्रकाशन किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा इस आधिकारिक सूची को जारी करेंगे।

7 लाख वोटर्स के नाम कटे, पश्चिम यूपी में सबसे ज्यादा असर
सूत्रों के मुताबिक, इस बार मतदाता सूची को शुद्ध करने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं। पूरी यूपी में करीब 7 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इनमें मुख्य रूप से मृतक, एक से ज्यादा जगह नाम वाले (डुप्लीकेट) और पते से शिफ्ट हो चुके लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि नाम कटने की सबसे ज्यादा संख्या पश्चिमी उत्तर प्रदेश से सामने आ सकती है। फाइनल लिस्ट के बाद प्रदेश में कुल वोटर्स की संख्या करीब 13.5 करोड़ होने का अनुमान है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के सख्त निर्देश
अंतिम प्रकाशन से पहले मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEOs) के साथ हाई-लेवल मीटिंग की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सूची पूरी तरह से सटीक और त्रुटिरहित (Error-free) होनी चाहिए। वेबसाइट पर लिस्ट को आसानी से डाउनलोड करने की सुविधा हो। भविष्य के सभी चुनाव और पुनरीक्षण इसी लिस्ट के आधार पर होंगे। बता दें कि यह अभियान 4 नवंबर 2025 को शुरू हुआ था, जिसके तहत नए वोटर्स जोड़ने और अपात्रों को हटाने का काम युद्ध स्तर पर किया गया।

स्टेप-बाय-स्टेप:- ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम
10 अप्रैल 2026 को लिस्ट जारी होने के बाद आप घर बैठे अपना नाम जांच सकते हैं:-
- वेबसाइट खोलें: सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in या electoralsearch.in पर जाएं।
- सेक्शन चुनें: होमपेज पर Electoral Roll या Search in Electoral Roll पर क्लिक करें।
- जानकारी भरें: अपना राज्य (Uttar Pradesh) चुनें। इसके बाद अपना नाम, पिता का नाम, उम्र और विधानसभा क्षेत्र की जानकारी दर्ज करें।
- EPIC नंबर: यदि आपके पास वोटर आईडी कार्ड नंबर है, तो सीधे उसे डालकर भी सर्च कर सकते हैं।
- PDF डाउनलोड: आप अपने बूथ (Polling Station) की पूरी लिस्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करके भी अपना नाम देख सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!