जिस नेशनल प्लेयर बेटी को डोली में बिठाया था, उसे कोमा में देख चीख पड़ी मां... रुला देगी Varanasi की ये घटना

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Apr, 2026 08:39 AM

varanasi news national volleyball player loses memory 14 months after marriage

Varanasi News: कभी वॉलीबॉल कोर्ट पर देश का मान बढ़ाने वाली नेशनल खिलाड़ी प्रिया सरोज आज अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल जंग अस्पताल के बिस्तर पर लड़ रही है। वाराणसी के परमानंदपुर की रहने वाली प्रिया की कहानी आज हर किसी की आंखों में आंसू...

Varanasi News: कभी वॉलीबॉल कोर्ट पर देश का मान बढ़ाने वाली नेशनल खिलाड़ी प्रिया सरोज आज अपनी जिंदगी की सबसे मुश्किल जंग अस्पताल के बिस्तर पर लड़ रही है। वाराणसी के परमानंदपुर की रहने वाली प्रिया की कहानी आज हर किसी की आंखों में आंसू ला रही है। जिस बेटी को मां-बाप ने बड़े अरमानों के साथ विदा किया था, वह आज न तो बोल पा रही है और न ही किसी को पहचान पा रही है।

सपनों की शादी और फिर शुरू हुआ दहेज का खेल
प्रिया की शादी फरवरी 2024 में वाराणसी के बीएलडब्ल्यू निवासी जेई (JE) अमित वर्मा से हुई थी। शादी के बाद अमित की पोस्टिंग गोरखपुर हो गई और वह प्रिया को अपने साथ ले गया। प्रिया की मां निशा ने बताया कि शुरुआत में सब ठीक लगा, लेकिन जल्द ही अमित का असली चेहरा सामने आ गया। अमित ने प्रिया पर उसके नाम की जमीन अपने नाम करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

14 महीने बाद आया वो खौफनाक फोन
प्रिया ने परिवार को टूटने से बचाने के लिए लंबे समय तक जुल्म सहा, लेकिन लालच की आग बढ़ती गई। शादी के करीब 14 महीने बाद परिवार को फोन आया कि प्रिया ने फांसी लगा ली है। मां जब बदहवास होकर गोरखपुर पहुंची, तो देखा कि प्रिया की जान तो बच गई थी, लेकिन वह कोमा में जा चुकी थी।

खिलाड़ी बेटी ने खोई याददाश्त और आवाज
इलाज के दौरान प्रिया की हालत और बिगड़ गई। जो खिलाड़ी कभी कोर्ट पर विरोधियों के छक्के छुड़ाती थी, आज उसकी आवाज और याददाश्त दोनों जा चुकी है। वह अपने ही परिवार को नहीं पहचान पा रही है। प्रिया के शिक्षक राहुल बताते हैं कि वह बचपन से ही बहुत होनहार थी, लेकिन ससुराल की प्रताड़ना ने उसे जीते-जी मार दिया।

न्याय के लिए दर-दर भटक रही मां
प्रिया की मां अपनी बेटी को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल भटक रही हैं। उनकी आंखों में आंसू और दिल में सिर्फ एक ही मांग है—न्याय! उन्होंने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनकी बेटी को इस हाल में पहुंचाने वाले दोषी पति और ससुराल वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!