खौफनाक! 5 महीने तक बेटी के शव के साथ सोता था पिता...बदबू छिपाने के लिए करता था ये काम, रौंगटे खड़े कर देगा ये पूरा मामला

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Apr, 2026 04:17 PM

horrifying a father slept with his daughter s corpse for five months

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी 35 वर्षीय बेटी का शव करीब 5 महीने तक घर में ही रखने का मामला सामने आया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) नवीना शुक्ला के...

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक व्यक्ति द्वारा अपनी 35 वर्षीय बेटी का शव करीब 5 महीने तक घर में ही रखने का मामला सामने आया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (कैंट) नवीना शुक्ला के अनुसार जिले के सदर बाजार थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कई महीनों से घर बंद कर कहीं चला गया एक व्यक्ति हाल ही में वापस लौटा है। जब उससे उसकी बेटी के बारे में पूछताछ की गई तो उसने पहले टालमटोल किया, लेकिन बाद में बताया कि बीमारी के कारण उसकी बेटी की मृत्यु हो गई थी और उसने शव को घर के एक कमरे में बंद कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर के अंदर से युवती का सड़ा-गला शव बरामद किया, जो काफी हद तक कंकाल में तब्दील हो चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

बदबू छिपाने के लिए छिड़कता रहा परफ्यूम
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान उदय भानु बिस्वास (76) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का निवासी है और शिक्षा विभाग में प्रशासनिक अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त है। वह मेरठ के सदर बाजार स्थित तेली मोहल्ले में अपनी बेटी प्रियंका बिस्वास (35) के साथ रहते थे। प्रियंका एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की मौत एक दिसंबर 2025 को कथित रूप से बीमारी के कारण हुई थी। इसके बाद आरोपी ने न तो किसी को इसकी सूचना दी और न ही अंतिम संस्कार किया। वह कई दिनों तक शव के साथ घर में ही रहा और दुर्गंध को छिपाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करता रहा। 

हिरासत में पिता 
पुलिस ने बताया कि बाद में आरोपी घर में कूड़ा भरकर हरिद्वार चला गया था और हाल ही में वापस लौटा। शुक्रवार को रिश्तेदारों को शक होने पर वे घर पहुंचे। घर से तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि महिला की मौत प्राकृतिक कारणों से थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!