Edited By Ramkesh,Updated: 10 Apr, 2026 02:18 PM

भगवान राम की नगरी अयोध्या से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिसमे पति-पत्नी के विवाद ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। विवाद के बाद पत्नी ने पहले पति की हथौड़े से मारकर हत्या की फिर 22 दिन के दुधमुंहे बच्चे को कमरे में बंद किया और खुद ट्रेन...
अयोध्या: भगवान राम की नगरी अयोध्या से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जिसमे पति-पत्नी के विवाद ने एक पूरे परिवार को खत्म कर दिया। विवाद के बाद पत्नी ने पहले पति की हथौड़े से मारकर हत्या की फिर 22 दिन के दुधमुंहे बच्चे को कमरे में बंद किया और खुद ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस दर्दनाक घटना में मासूम नवजात की भी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक मामला थाना रौनाही क्षेत्र के करेरू गांव का है। जहां पर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने पति पर हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद महिला ने पति और 22 दिन के नवजात को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। फिर वह अयोध्या-लखनऊ रेल खंड के देवराकोट के पास पहुंची और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जब परिजन खेत से गेहूं काटकर लौटे, तब घटना की जानकारी हुई।
जब पुलिस ने घर पर पहुंची फिर कमरे का ताला तोड़ा तो अंदर पति का शव और नवजात बच्चा मृत मिला। सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी और शोक का माहौल है।