सलाघाट पर पिकनिक मनाने गए 5 युवक बेतवा नदी में डूबे, 3 के शव बरामद... परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Harman Kaur,Updated: 14 May, 2024 01:42 PM

5 youths drowned in betwa river bodies of three recovered

उत्तर प्रदेश के जालौन में बेतवा नदी में पांच युवक डूब गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि अन्य दो की तलाश अभी जारी है......

जालौन: उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के सलाघाट पर अचानक पांच युवक बेतवा नदी में डूब गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तीन के शव बरामद किए, जबकि अन्य दो की तलाश अभी जारी है। बताया जा रहा है कि तीनों बेतवा नदी के सलाघाट पर पिकनिक मनाने गए थे। जहां नदी के किनारे पुलिस को युवकों की स्कूटी, बाइक और कपड़े पड़े मिले हैं।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, उरई के कोटरा थाना क्षेत्र के बघौरा निवासी 5 युवक सोमवार शाम को पिकनिक मनाने के लिए जागेश्वर धाम स्थित सलाघाट गए थे। बताया जा रहा है कि कुछ समय बात पांचों बेतवा नदी में नहाने लग गए। इसी दौरान नहाते समय एक दोस्त का पैर पत्थर से फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए एक बाकी चारों दोस्त भी नदी में चले गए। जहां गहरे पानी में जाने से पांचों डूब गए। नदी किनारे पड़े  सामान को लोगों ने देखा तो आस-पास उन्हें कोई दिखाई नहीं दिया।

PunjabKesari

वहीं, जब काफी समय तक कोई नहीं दिखा तो लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवकों को खोजने का प्रयास किया, लेकिन जब कोई नहीं मिला तो घटना की जानकारी पुलिस को दी।
PunjabKesari
दो युवकों की तलाश जारी
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश में जुट गई। रात होने के कारण पुलिस को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस ने नदी किनारे खड़े वाहनों को ट्रेस कर घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दी। सुबह फिर से युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई और 3 युवकों के शव बरामद हुए, जबकि अन्य दो का अभी भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, नदी में डूबने वाले युवकों की पहचान अनुभव बुंदेला, कनिष्क, कोमिषय, शिवा और महेंद्र के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें.....
- Varanasi News: गंगा स्नान समय डूबने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक भीषण हादसा हो गया। यहां पर आदमपुर थाना क्षेत्र के रानी घाट पर गंगा स्नान करते समय तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। एक युवक को बचाने के लिए तीनों युवक एक-एक कर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घाट पर मौजूद मल्लाहों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एनडीआरएफ और निजी गोताखोरों की मदद से तीनों युवकों के शव को बाहर निकाले और अस्पताल भेजे। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!