प्रतापगढ़ में बड़ा हादसा: नहर में नहाते समय तीन किशोरियां डूबीं, मची चीखपुकार

Edited By Ramkesh,Updated: 05 Mar, 2026 07:21 PM

major accident in pratapgarh three teenage girls drowned while bathing in a can

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से साठ किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र में खानवारी गांव के पास शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार दोपहर नहाते समय तीन किशोरियां डूब गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से साठ किलोमीटर दूर संग्रामगढ़ थानाक्षेत्र में खानवारी गांव के पास शारदा सहायक नहर में बृहस्पतिवार दोपहर नहाते समय तीन किशोरियां डूब गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनंदन राय ने बताया कि खनवारी ग्राम पंचायत के डंडिया गांव निवासी राम नरेश की बेटी आंचल (14), रिया (12) और अनिल पटेल की बेटी मोहनी (12) शारदा सहायक नहर में नहाने गई थीं, उसी बीच अचानक गहरे पानी में जाने से वे डूब गईं । राय के अनुसार पुलिस मौके पर पहुंच गयी है तथा अग्निशमन दल को बुलाया गया है, जो बचाव एवं राहत कार्य में जुटा है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!