अपनी ही सरकार पर BJP विधायक का वार! योगी के मंत्री के कट्टर दुश्मन बने बृजभूषण राजपूत, इस योजना की खोली पोल, किया रियलिटी चेक

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Mar, 2026 07:10 PM

brijbhushan rajput became enemy of swatantra dev singh

उतार प्रदेश में जल जीवन मिशन को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। बृजभूषण राजपूत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में योजना की प्रगति का निरीक्षण करते हुए कई गांवों में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन गांवों को ‘पूर्ण संतृप्त’ बताया...

UP Politics : उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। बृजभूषण राजपूत ने अपने विधानसभा क्षेत्र में योजना की प्रगति का निरीक्षण करते हुए कई गांवों में व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिन गांवों को ‘पूर्ण संतृप्त’ बताया गया है, वहां अब भी लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गांवों में किया जमीनी निरीक्षण
चरखारी क्षेत्र के विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्हें कई जगह अधूरे काम दिखाई दिए। ग्रामीणों के अनुसार कई घरों के बाहर पाइपलाइन तो डाली गई है, लेकिन नलों में टोंटियां नहीं लगी हैं और कई स्थानों पर सड़कें खुदाई के बाद ठीक नहीं की गई हैं। कुछ गांवों में लोगों ने बताया कि अभी तक नियमित रूप से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें : खाकी फिर दागदार! UP Police का हेड कांस्टेबल 15 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, एक केस के बदले मांगी ये मोटी रकम

महिलाओं को दूर से लाना पड़ रहा पानी
निरीक्षण के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से बातचीत भी की। कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें अब भी दूर से पानी लाकर घर का काम चलाना पड़ रहा है। इस दौरान विधायक ने गांव में उपलब्ध पानी का स्वाद लेकर भी स्थिति की जानकारी ली।

योजना की जांच की मांग
विधायक ने कहा कि यदि कहीं भी कार्यों में लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदार ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग भी उठाई है।

यह भी पढ़ें : '90 रुपये वाला पौआ 75 में और 75 वाला 55 में', UP में पियक्कड़ों की लगी मौज! जानें इतने कम दाम में क्यों बिक रही शराब?

पहले भी उठा चुके हैं मुद्दा
इससे पहले भी विधायक जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर आवाज उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में योजना का लाभ लोगों तक पूरी तरह पहुंचे, इसके लिए लगातार निगरानी और सुधार की जरूरत है। जल जीवन मिशन को लेकर उठे इन सवालों के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा तेज हो गई है। वहीं ग्रामीणों को उम्मीद है कि निरीक्षण के बाद उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!