Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Mar, 2026 01:57 PM

Jennifer Runyon, जो 1980 के दशक की फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय के लिए जानी जाती थीं, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 65 वर्ष की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके...
UP Desk : Jennifer Runyon, जो 1980 के दशक की फिल्मों और टीवी शोज में अपने अभिनय के लिए जानी जाती थीं, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। 65 वर्ष की उम्र में कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही हॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई।
दोस्त ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
अभिनेत्री की करीबी मित्र और हॉलीवुड स्टार Erin Murphy ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा कर उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने लिखा कि जेनिफर बेहद मिलनसार और दयालु स्वभाव की इंसान थीं। उनके अनुसार, जेनिफर से मिलने वाला हर व्यक्ति जल्दी ही उनका दोस्त बन जाता था।
1980 के दशक में मिली खास पहचान
Jennifer Runyon का जन्म 1 अप्रैल 1960 को Chicago में हुआ था। उन्होंने 1980 के दशक में अभिनय की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही कई फिल्मों और टीवी कार्यक्रमों में दिखाई देने लगीं। उनकी शुरुआती फिल्मों में To All a Good Night शामिल है। इसके बाद उन्होंने Ghostbusters और Up the Creek जैसी चर्चित फिल्मों में भी अभिनय किया।
यह भी पढ़ें : एक दुल्हन, दो दूल्हे... फिर भी नहीं हुए हाथ पीले! खुला लड़की का ऐसा राज, लड़कों के अरमानों पर फिरा पानी, फिर जो हुआ...
टीवी शोज से भी बनाई पहचान
जेनिफर ने लोकप्रिय टीवी सिटकॉम Charles in Charge के पहले सीजन में ग्वेंडोलिन पियर्स की भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। इसके अलावा उन्होंने Quantum Leap, Murder, She Wrote और Beverly Hills, 90210 जैसे लोकप्रिय शोज में गेस्ट अपीयरेंस भी दी। फिल्मों में भी उन्होंने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं, जिनमें 18 Again! और The In Crowd शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: UP में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह
परिवार और निजी जीवन
जेनिफर रन्योन ने 1991 में फिल्ममेकर और बास्केटबॉल कोच टॉड कॉर्मन से शादी की थी। उनके परिवार में दो बच्चे- बेटा वायट और बेटी बेली हैं। उनके निधन के बाद हॉलीवुड जगत के कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। कई लोगों ने उन्हें एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री के साथ-साथ बेहद संवेदनशील और प्रेरणादायक इंसान बताया।