UP में नौकरियों की भरमार! 10वीं से लेकर ITI वाले युवाओं के लिए Good News... 40 कंपनियां दे रहीं नौकरी, इस आधार पर होगा सेलेक्शन

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Mar, 2026 03:56 PM

employment fair in kasganj on march 12

कासगंज के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 12 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 40 कंपनियां भाग लेंगी और लगभग एक हजार रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। जिला...

Kasganj News : कासगंज के युवाओं के लिए नौकरी पाने का बड़ा अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 12 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब 40 कंपनियां भाग लेंगी और लगभग एक हजार रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

सेवायोजन कार्यालय में होगा आयोजन
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रेम प्रकाश चंद्र शर्मा ने बताया कि यह रोजगार मेला जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। मेले में निजी क्षेत्र की कई कंपनियां सीधे साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

इन युवाओं को मिलेगा मौका
रोजगार मेले में 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे जिन्होंने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक या आईटीआई की पढ़ाई पूरी की हो। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की आवश्यकताओं के अनुसार विभिन्न पदों पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : शोक में Film और TV इंडस्ट्री! लंबे समय से कैंसर से जूझ रहीं मशहूर Actress का निधन, स्टार ने बेहद कम उम्र में छोड़ी दुनिया

पहले कराना होगा पंजीकरण
अधिकारियों के अनुसार, मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद वे पोर्टल पर उपलब्ध कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन में कोई परेशानी होती है तो वह विकास भवन के पास स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में कार्यदिवस के दौरान सहायता ले सकता है।

यह भी पढ़ें: UP में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह 

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी 
रोजगार मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सेवायोजन पंजीकरण कार्ड, सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल और छायाप्रति, आधार कार्ड तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं, ताकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल सफल हो सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!