Prayagraj News: दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन दिया बच्चे को जन्म, ससुराल वाले हैरान... टूटा रिश्ता

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Mar, 2025 08:45 AM

the bride gave birth to a child on the third day of the wedding

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में एक शादी के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां शादी के महज तीसरे दिन दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिससे ससुराल वाले हैरान रह गए। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के करछना क्षेत्र में एक शादी के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। जहां शादी के महज तीसरे दिन दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया, जिससे ससुराल वाले हैरान रह गए। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत बैठी और अंततः रिश्ते को समाप्त करने पर सहमति बनी। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 20 फरवरी को एक युवक की शादी घूरपुर क्षेत्र की एक युवती से तय हुई थी। कन्या पक्ष के लोग 20 फरवरी को दूल्हे के घर तिलक चढ़ाने आए थे, और विवाह की तैयारी शुरू हो गई थी। 24 फरवरी को दूल्हा बारात लेकर युवती के घर पहुंचा और धूमधाम से शादी संपन्न हुई। शादी के दूसरे दिन दुल्हन विदा होकर ससुराल आ गई और सब कुछ सामान्य लग रहा था।

26 फरवरी को दुल्हन के पेट में हुआ तेज दर्द 
बताया जा रहा है कि 26 फरवरी की शाम दुल्हन के पेट में तेज दर्द हुआ। उसने अपने पति को इस बारे में बताया, जिसे पति ने शादी के बाद खानपान के कारण पेट दर्द होने का अनुमान लगाया। पति ने मेडिकल स्टोर से दवा लाकर दुल्हन को दी, लेकिन कुछ देर बाद दर्द और बढ़ गया और दुल्हन को असहनीय पीड़ा होने लगी।

डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
दुल्हन के पेट में तेज दर्द होने पर पति उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना ले गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि दुल्हन गर्भवती है और उसे प्रसव पीड़ा हो रही है। इसके बाद दुल्हन ने स्वास्थ्य केंद्र में ही बच्चे को जन्म दिया।

ससुराल और मायके वालों के बीच पंचायत
दुल्हन के ससुराल वालों को इस खबर का पता चलते ही मायके वाले भी वहां पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। इसके बाद रिश्तेदारों की मौजूदगी में पंचायत बैठी। पंचायत के बाद यह तय किया गया कि दुल्हन ने धोखा देकर शादी की थी, और इस आधार पर विवाह को मान्य नहीं किया गया। स्टांप पेपर पर लिखित रूप से यह निर्णय लिया गया और रिश्ता खत्म कर दिया गया। वहीं इस घटना ने सभी को चौंका दिया है, और अब यह चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!