BJP नेता का LIVE कांड! महिला से अश्लील हरकतें करते दिखे BJP जिलाध्यक्ष, अब लाज बचाने को दे रहे अजीब बहाना

Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 May, 2025 07:30 AM

Gonda News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें नोटिस जारी कर 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष...

Gonda News(अश्वनी कुमार सिंह): उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें नोटिस जारी कर 7 दिनों के अंदर जवाब मांगा है। वीडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप पार्टी कार्यालय पर एक महिला कार्यकर्ता के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के एक कार्यकर्ता ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए पार्टी नेतृत्व से इसकी शिकायत की। आरोपी भाजपा जिलाध्यक्ष ने इसे विरोधियों की चाल बताया है।

बताया जाता है कि भाजपा नेता की अश्लील हरकत का यह वीडियो बीते 12 अप्रैल का है। पार्टी कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुए इस वीडियो के मुताबिक घटना की रात 9 बजकर 34 मिनट पर भाजपा नेता अपनी कार से पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। इस बीच, एक युवक उन्हें देखकर उनसे मिलने पहुंचा। उन्होंने उस युवक से गेट पर ही कुछ मिनट तक बात की और फिर वापस पलट कर अपनी कार का पिछला दरवाजा खोला। गेट खुलते ही उसमें से एक महिला नीचे उतरी और तेज कदमों से कार्यालय की सीढ़ियों की तरफ गई।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष कश्यप भी उसके पीछे-पीछे ऊपर जा रहे हैं और सीढियों पर ही उसके साथ अश्लील हरकत करते हैं। वीडियो में दिख रही महिला भाजपा कार्यकर्ता बताई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब-तलब किया है।

PunjabKesari

पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो से आपके द्वारा किए गए कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पडा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसमें कहा गया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको इस आशय से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है कि आप अपना स्पष्टीकरण 7 दिनों के अन्दर भाजपा प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। समय से स्पष्टीकरण एवं संतोषजनक उत्तर प्राप्त ना होने पर पार्टी द्वारा कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

कश्यप ने वीडियो को विरोधियों की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रही महिला पार्टी की कार्यकर्ता है। घटना के दिन उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसने आराम करने की जगह मांगी थी। उसे लेकर पार्टी कार्यालय गए थे। सीढ़ियों पर चढ़ते समय महिला को चक्कर आ गया था। उसे संभालने के लिए उसे पकड़ लिया था। विरोधी इस घटना को गलत तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Punjab Kings

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!