बाप बना जल्लाद! अपनी ही बेटी को बनाया हवस का शिकार, विरोध में मां ने उठाई आवाज तो मार दी गोली...

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Feb, 2026 02:52 PM

father turns executioner he makes his own daughter a victim of lust shoots her

पूरी दुनिया में पिता का ही एक ऐसा रिश्ता है जो अपनी बेटी की खुशी के लिए सब कुछ करने को तैयार रहता है जिससे बेटी के जीवन में कोई भी दुख न हो, लेकिन जब पिता ही अपनी बेटी पर गंदी नजर रखे उसके के साथ हैवानियत जैसी घटना को अंजाम दे तो बेटी पर क्या बीतती...

चित्रकूट ( वीरेंद्र शुक्ला): पूरी दुनिया में पिता का ही एक ऐसा रिश्ता है जो अपनी बेटी की खुशी के लिए सब कुछ करने को तैयार रहता है जिससे बेटी के जीवन में कोई भी दुख न हो, लेकिन जब पिता ही अपनी बेटी पर गंदी नजर रखे उसके के साथ हैवानियत जैसी घटना को अंजाम दे तो बेटी पर क्या बीतती होगी इस बात का अंदाजा लगा पाना बड़ा ही मुश्किल है। ऐसा ही एक मामला चित्रकूट जिले से सामने आया है। जिसने इस रिश्ते को कलंकित कर दिया।

हैवानियत का विरोध करने पर मां को मारी गोली
दरअसल, चित्रकूट जनपद की सदर कोतवाली कर्वी में एक शख्स अपनी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। आरोपी जमानत पर छूट कर आया है। उसके बाद अपनी ही बेटी के साथ हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने अपने ही पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मां की हत्या के पहले से ही मेरे साथ हैवानियत की घटना को रोज अंजाम देता था। जब मां को पूरी बात बताई तो उसने इसका विरोध किया। घटना का विरोध करने पर मां की गोली मारकर हत्या कर दी।

जेल से जमानत पर छूटकर आया आरोपी पिता
पीड़िता ने बताया हाल ही में हाईकोर्ट से मां की हत्या के आरोप में जेल से जमानत पर छूटकर आए है। उसके बाद फिर हैवानियत की घटना को अंजाम देने लगा। पीड़िता ने अपने पिता के खिलाफ थाना कोतवाली में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दुष्कर्म के आरोपी इस कलयुगी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

 आरोपी के खिलाफ दर्ज केस दर्ज 
चित्रकूट जनपद की सदर कोतवाली कर्वी में उस वक्त हडकंप मच गया, जब अपने चाचा और अन्य परिजनों के साथ एक नाबालिक छात्रा अपने ही पिता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची।उक्त नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके अपने पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पहले तो कोतवाली मे मौजूद पुलिसकर्मियों को लड़की की बात का विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब परिजनों ने भी इन आरोपों की पुष्टि की तब पुलिस की यकीन हुआ।

लड़की ने बताया कि मां को पिता ने गोली मार दी थी
पीड़िता ने बताया कि करीब ढाई साल पहले पिता ने पहली बार उसके साथ दुष्कर्म किया था जिसकी जानकारी पीड़िता ने अपनी मां को दी थी।  जब मां  ने पिता की इस घिनौनी करतूत का विरोध किया तो वर्ष 2023 में आरोपी (पिता) ने उसकी मां को  गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।इसके बाद उसके मामा ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और हत्यारोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पत्नी के हत्यारे को हाईकोर्ट से मिली जमानत
कुछ दिन पहले ही पत्नी के हत्या आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद रिहा होकर जेल से  बाहर आया था घर आते ही आरोपी पिता ने फिर से बेटी के साथ बलात्कार किया पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया। चित्रकूट पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है और आरोपी को पकड़ कर जेल भेजा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!