'बचाओ-बचाओ' की चीखों से कांप उठे लोग, आंखों के सामने महिला को खींच ले गया मगरमच्छ... गांव में पसरा सन्नाटा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Jun, 2025 10:51 AM

crocodile came out of chambal river in agra dragged the woman into the water

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीते शनिवार सुबह  बाह क्षेत्र के भगवानपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चंबल नदी पर अपने पशुओं को पानी पिलाने गई एक 60 वर्षीय महिला पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया। इस...

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बीते शनिवार सुबह  बाह क्षेत्र के भगवानपुरा गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां चंबल नदी पर अपने पशुओं को पानी पिलाने गई एक 60 वर्षीय महिला पर मगरमच्छ ने अचानक हमला कर दिया और उसे नदी में खींच ले गया। इस हमले में महिला की मौत हो गई।

मगरमच्छ के हमले में महिला की दर्दनाक मौत
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे की है। मृतक महिला का नाम शिरोमणि देवी, पत्नी रामप्रकाश है। वह अपने गांव की कुछ अन्य महिलाओं के साथ अपने पशुओं को चंबल नदी पर पानी पिलाने गई थीं। तभी अचानक एक मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें खींचते हुए नदी के गहरे पानी में ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद अन्य चरवाहों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। लोग तुरंत महिला को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। घटना की सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। मौके पर तुरंत टीम पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

चार घंटे की तलाश के बाद नदी से मिला शव
पुलिस, वन विभाग और गोताखोरों की मदद से करीब 4 घंटे तक लगातार तलाश के बाद शिरोमणि देवी का शव नदी से बाहर निकाला गया। मगरमच्छ ने महिला को कई जगहों से बुरी तरह काटा था। इस दुखद घटना से गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। महिला की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!