होली से पहले ही दो घरों के बुझ गए चिराग! सड़क हादसे में दो युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Mar, 2026 03:36 PM

two families lost their light before holi two youths died in a road accident

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में होली से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में मेघजाल गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में होली से पहले एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। रसूलाबाद थाना क्षेत्र में मेघजाल गांव के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रही दो मोटरसाइकिलें अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे कानपुर रेफर कर दिया।

PunjabKesari

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को भी कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

PunjabKesari

इस दर्दनाक हादसे से इलाके में शोक का माहौल है। होली से पहले ही दो परिवारों के चिराग बुझ जाने से गांव में मातम पसर गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!