Uttar Pradesh में गायों को कोई खरोच भी नहीं पहुंचा सकता: केशव प्रसाद मौर्य

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Mar, 2026 09:52 AM

no one can even scratch cows in uttar pradesh keshav

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू परंपरा में गायों का विशेष महत्व है और राज्य में कोई भी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता...

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू परंपरा में गायों का विशेष महत्व है और राज्य में कोई भी उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा सकता। मौर्य ने कहा, ''गौ माता में करोड़ों देवी-देवता विराजमान हैं, हम सब उनकी पूजा करते हैं और उत्तर प्रदेश में गौ माता को कोई खरोच भी नहीं पहुंचा सकता है।'' 

गायों के प्रति व्यवहार को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करने वाली स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की हालिया टिप्पणियों के बारे में सवालों का जवाब देते हुए उप मुख्‍यमंत्री मौर्य ने कहा, ''संतों के चरणों में सदा प्रणाम करता हूं और ऐसे मुद्दों का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।''

PunjabKesari 

'सरकार गोहत्या को प्रभावी ढंग से रोकने में विफल रही'
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की अक्सर आलोचना की है, उनका आरोप है कि सरकार राज्य में गोहत्या को प्रभावी ढंग से रोकने में विफल रही है। मौर्य ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सशक्त और सुरक्षित है। बिहार की राजनीति पर उन्‍होंने कहा कि नीतीश कुमार का फैसला बड़ा राजनीतिक निर्णय है। 

अविमुक्तेश्वरानंद ने लिया गौ माता के सम्मान' के लिए संकल्प
वहीं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वाराणसी के केदार घाट पर शुक्रवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करके छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाई और 'गौ माता के सम्मान' के लिए संकल्प लिया। इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में उनके शिष्य, बटुक और स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्‍वामी ने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद शनिवार से उनकी पदयात्रा शुरू होगी। पदयात्रा की अनुमति पर उन्‍होंने कहा कि अनुमति के लिए 21 फ़रवरी को ही आवेदन कर दिया था और अब अनुमति देना प्रशासन का काम है। केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर उन्‍होंने कहा कि स्वागत की बात कही थी तो रास्ते भी खुलने चाहिए। शंकराचार्य ने दावा किया इस आंदोलन को चारों पीठों के शंकराचार्यों का आशीर्वाद है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!