Edited By Ramkesh,Updated: 24 Feb, 2026 02:55 PM

रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) की दरियादिली का मामला सामने आया है। मगध एक्सप्रेस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आधी रात के समय ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन RPF जवानों की तत्परता से महिला और नवजात सुरक्षित हैं।
मिर्जापुर: रेलवे पुलिस फोर्स (RPF) की दरियादिली का मामला सामने आया है। मगध एक्सप्रेस में सफर कर रही एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। आधी रात के समय ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन RPF जवानों की तत्परता से महिला और नवजात सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार महिला इस्लामपुर से कानपुर जा रही थी। वह नवादा जिले की निवासी बताई जा रही है। यात्रा के दौरान अचानक तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। वाणिज्यिक विभाग से सूचना मिलते ही RPF टीम सक्रिय हो गई।
RPF में तैनात एसआई अशोक कुमार और कांस्टेबल प्रदीप कुमार पाल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर महिला की मदद की। प्राथमिक उपचार की व्यवस्था कराई गई और ट्रेन के मिर्जापुर पहुंचते ही महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। RPF की त्वरित कार्रवाई से महिला ने सुरक्षित बच्चे को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। महिला और उसके पति ने RPF टीम का आभार जताते हुए कहा कि यदि समय पर सहायता नहीं मिलती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।