एक जिंदगी बचाने निकले थे... 7 की चली गई जान; प्लेन क्रैश में मरीज, पायलट, डॉक्टर-नर्स सभी की मौत, रूह कंपा देगी Air Ambulance Crash की Inside Story!

Edited By Purnima Singh,Updated: 25 Feb, 2026 04:59 PM

air ambulance crashes in jharkhand s chatra 7 killed

Air Ambulance Crash Jharkhand : झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक मेडिकल चार्टर एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। यह फ्लाइट रांची से दिल्ली जा रही थी और चतरा जिले के कसारिया पंचायत क्षेत्र...

Air Ambulance Crash Jharkhand : झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एक मेडिकल चार्टर एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। यह फ्लाइट रांची से दिल्ली जा रही थी और चतरा जिले के कसारिया पंचायत क्षेत्र में क्रैश हुई।

क्रैश में मरने वाले 7 लोग कौन थे?
प्रशासन के अनुसार, विमान में दो क्रू मेंबर समेत सात लोग सवार थे। मृतकों की पहचान कैप्टन विवेक विकास भगत, कैप्टन सवराजदीप सिंह, डॉ. विकास कुमार गुप्ता, सचिन कुमार मिश्रा, संजय कुमार, अर्चना देवी और धुरु कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट बीचक्राफ्ट किंग एयर (BE9L) मॉडल का था, जिसका संचालन दिल्ली स्थित रेडबर्ड एयरवेज द्वारा किया जा रहा था।

गंभीर रूप से झुलसे मरीज को ले जा रही थी फ्लाइट
परिजनों के मुताबिक, लातेहार जिले के चंदवा निवासी संजय कुमार को गंभीर चोटें आई थीं और वह करीब 65 प्रतिशत तक झुलस गए थे। उन्हें उन्नत इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। संजय की पत्नी और उनका एक रिश्तेदार भी फ्लाइट में साथ थे। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : UP में आने वाला है बड़ा भूकंप! इन जिलों में होगी भारी तबाही, IIT कानपुर की 17 साल की स्टडी रिपोर्ट डरा रही.... धंसेंगी सड़कें, गिरेंगे पुल और ......

डॉक्टर के निधन से परिवार में शोक
फ्लाइट में सवार डॉ. विकास कुमार गुप्ता के परिजनों ने गहरा दुख जताया। उनके चाचा बजरंगी प्रसाद ने बताया कि डॉ. गुप्ता ने एमबीबीएस पूरा किया था और परिवार का सहारा थे।

चश्मदीदों ने बताया-तेज धमाके की आवाज
स्थानीय लोगों के अनुसार, क्रैश के समय जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो विमान के मलबे में आग लगी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचे।

उड़ान के कुछ देर बाद टूटा संपर्क
उड़ान संबंधी जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ने शाम 7:07 बजे रांची से उड़ान भरी। कोलकाता एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क के बाद करीब 7:34 बजे विमान का रडार और संचार संपर्क टूट गया। फ्लाइट को रात 10 बजे दिल्ली पहुंचना था। अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!