सिर में धंसी कुल्हाड़ी लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, शादी समारोह के दौरान सनसनीखेज वारदात, मंजर देख कांप उठेगी रूह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Feb, 2026 10:56 AM

a young man arrived at the hospital with an axe lodged in his head

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर माफी गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय कोहराम मच गया, जब बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे एक युवक पर कुल्हाड़ी से...

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर माफी गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय कोहराम मच गया, जब बारात के स्वागत की तैयारी कर रहे एक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमला इतना वीभत्स था कि कुल्हाड़ी युवक के सिर में ही धंसी रह गई।

हाथ मिलाने के लिए बढ़ाए हाथ, पीछे से हुआ वार
जानकारी के मुताबिक, गांव के मुलक राम निषाद की बेटी की शादी थी। घर में शहनाइयां गूंज रही थीं और हर कोई खुश था। मुलक राम का भतीजा कृष्ण कुमार अपने भाई दया शंकर के साथ बारात की अगवानी के लिए आगे बढ़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही कृष्ण कुमार ने एक परिचित से हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तभी गांव के ही राजन चौहान ने पीछे से कुल्हाड़ी से जोरदार वार कर दिया। कुल्हाड़ी कृष्ण कुमार के सिर में गहराई तक धंस गई और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर भी रह गए दंग
आनन-फानन में घायल कृष्ण कुमार को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें बहराइच के महाराजा सुहेलदेव मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक की हालत देख डॉक्टरों के भी हाथ-पांव फूल गए। सिर में धंसी कुल्हाड़ी को निकालना इतना जोखिम भरा था कि डॉक्टरों ने उसे छुए बिना ही प्राथमिक उपचार किया और सिर पर पट्टी बांधकर तत्काल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

पुरानी रंजिश या सोची-समझी साजिश?
जिस घर में कुछ देर पहले तक मंगल गीत गाए जा रहे थे, वहां अब चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती छानबीन में इस हमले के पीछे कोई पुराना विवाद होने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस अभी आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। पयागपुर पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, पूरा गांव इस खौफनाक मंजर को देखकर दहशत में है और घायल युवक की जिंदगी के लिए दुआएं मांग रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!