2 मिनट में 22 चप्पलें! चेहरा ढककर BJP महिला कार्यकर्ताओं को भेजता था अश्लील वीडियो, गुस्साई महिलाओं ने सरेआम कर दी धुनाई

Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Jul, 2025 07:05 AM

women entered house and beat bjp leader 22 slippers at him in 2 minutes

Agra News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता पर महिला कार्यकर्ताओं को अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोपी का नाम आनंद शर्मा है और वह खंदौली क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। इस घटना ने पार्टी के अंदर और सोशल...

Agra News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक कार्यकर्ता पर महिला कार्यकर्ताओं को अश्लील वीडियो भेजकर परेशान करने का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोपी का नाम आनंद शर्मा है और वह खंदौली क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। इस घटना ने पार्टी के अंदर और सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा छेड़ दी है।

महिलाओं के विरोध के बाद भी नहीं माना आरोपी
आरोप है कि आनंद शर्मा काफी समय से BJP की महिला कार्यकर्ताओं को बार-बार व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भेजता था। महिलाएं कई बार उसे चेतावनी दे चुकी थीं, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। महिलाओं का कहना है कि आनंद शर्मा चेहरों को ढककर अश्लील वीडियो बनाता था और पार्टी की महिला पदाधिकारियों को भेजकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करता था।

महिला मोर्चा ने  की आरोपी की जमकर पिटाई
बताया जा रहा है कि मामला तब गरमा गया जब BJP महिला मोर्चा की कई कार्यकर्ता खुद आनंद शर्मा के घर पहुंच गईं। पहले उन्होंने उसके कमरे की पहचान की, फिर उसे पकड़कर चप्पलों, थप्पड़ों और घूंसों से जमकर पीटा। इस दौरान करीब 2 मिनट 6 सेकंड तक उसकी पिटाई की गई, जिसमें उसे लगभग 22 चप्पलें और तमाचे मारे गए। इसके बाद आरोपी को घर से बाहर खींचकर सार्वजनिक रूप से भी पीटा गया।

वीडियो हुआ वायरल, पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। बताया जा रहा है कि आनंद शर्मा एक मैरिज होम का संचालन करता है। हालांकि, अब तक इस मामले में कोई पुलिस शिकायत नहीं की गई है। आरोपी के परिवारवालों ने महिला कार्यकर्ताओं से माफी मांग ली, जिसके बाद मामला समझौते में खत्म कर दिया गया।

BJP महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष का बयान
इस घटना पर BJP महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उपमा गुप्ता ने भी फेसबुक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि अश्लील वीडियो भेजकर हमारी बहनों को परेशान करने वाले आनंद शर्मा की महिला मोर्चा ने पिटाई कर दी। अब मनचले संभल जाएं, ना चेतावनी मिलेगी, ना माफी। औरतें सिर्फ चूड़ियां नहीं पहनतीं, तलवारें उठाना भी जानती हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!