पत्नी ने अवैध संबंध में बाधक बने पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा
Edited By Ajay kumar,Updated: 13 Dec, 2019 04:40 PM

उत्तर प्रदेश की सिकन्द्राबाद पुलिस ने कृष्ण हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि मृतक कृष्ण की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि...
बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश की सिकन्द्राबाद पुलिस ने कृष्ण हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि मृतक कृष्ण की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि प्रेमी के साथ मिलकर खुद उसकी पत्नी ने ही की थी। वहीं पुलिस की मानें तो मृतक अपनी पत्नी के अवैध संबधो में रोड़ा बन रहा था। जबकि हत्याकांड की रात भी मृतक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ अपत्तिजनक हालत में देख लिया था। जिसको लेकर हत्या से पहले मृतक और आरोपी के बीच हाथापाई हुई, और इसी दौरान प्रेमी और पत्नी ने मिलकर मृतक की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

बता दें कि पुलिस ने आरोपी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस ने मृतक का मोबाइल भी आरोपी से बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि हत्याकांड की रात घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था जबकि आरोपी पत्नी कमरे में सारी रात पति की लाश से लिपटकर सोती रही। गौरतलब है कि सिकन्द्राबाद पुलिस ने मृतक के शव को सिकन्द्राबाद हीरा कॉलोनी स्थित उसके घर से गुरुवार सुबह बरामद किया था। मृतक के गले में चुन्नी का फंदा पड़ा था और घर में सभी समान बिखरा पड़ा था।

पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए सभी सामान बिखेर दिया था ताकि पुलिस इस घटना को लूट के विरोध में हुई हत्या मानें। फिलहाल सिकन्द्राबाद पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और प्रेमी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। मगर ये पहली बार नहीं जब बुलंदशहर पति पत्नी जैसे पवित्र रिश्ते का यूं इस तरह क़त्ल हुआ हो।
Related Story

CM Yogi बोले- मजबूत समाज बनाने में महिलाओं की भूमिका सबसे अहम,... जीजा ने साली को उतारा मौत के घाट,...

कलयुगी बेटियों ने पिता को क्यों उतारा मौत के घाट? पुलिस के सामने कबूला जुर्म

हॉस्पिटल के अंदर डॉक्टर का मर्डर; केबिन में घुसकर दरिंदे ने गर्दन-सीने पर किए चाकू से वार, फिर गोली...

कलयुगी जीजा ने 16 साल की साली को उतारा मौत के घाट; थाने पहुंचकर बोला- 'मैंने उसे मार दिया, लाश घर...

प्यार, ब्लैकमेल और खौफनाक अंत! प्रेमिका ने भाई-भाभी के साथ मिलकर प्रेमी को उतारा मौत के घाट, तेजाब...

घर की दीवारों के बीच टूटा रिश्ता, भाई ने भाई को मौत के घाट उतारा, जानिए क्यों दिया घटना को अंजाम ?

पिता की हत्या के लिए बेटियों ने रची साजिश; छोटी बेटी के प्रेमी ने लाकर दी नींद की गोलियां, फिर चाकू...

UP में खौफनाक वारदात... मजदूरी मांगने पर ठेकेदार ने ले ली मजदूरों की जान! पीट-पीट कर उतारा मौत के...

कारोबारी की हत्या का नोएडा पुलिस ने कर दिया खुलासा, इस वजह से हुई थी पत्नी और बच्चों के सामने हत्या

मासूमों के हाथ में मौत का सामान: लखनऊ की बर्थडे पार्टी में छात्र की मौत, दोस्तों के बीच कैसे आया...