कलयुगी बेटियों ने पिता को क्यों उतारा मौत के घाट? पुलिस के सामने कबूला जुर्म

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Feb, 2026 06:44 PM

why did these kaliyuga daughters kill their father they confessed their crime

जिले के भोपा इलाके में सोमवार को एक दलित व्यक्ति का शव उसके घर से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उसकी दो बेटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मोरना गांव में रामप्रसाद (55) का शव उसके घर से बरामद किया गया। उसके गले पर चोट के...

मुजफ्फरनगर: जिले के भोपा इलाके में सोमवार को एक दलित व्यक्ति का शव उसके घर से बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उसकी दो बेटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मोरना गांव में रामप्रसाद (55) का शव उसके घर से बरामद किया गया। उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) आदित्य बंसल ने कहा कि पुलिस ने रामप्रसाद की बेटी कोमल (32) और एक अन्य 16 वर्षीय बेटी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल धारदार हथियार और कोमल के खून के धब्बे वाले कपड़े भी बरामद किए हैं। 

बंसल ने बताया, ''दोनों आरोपियों ने अपराध को स्वीकार किया कि उन्होंने कई तरह की पाबंदियां लगाने और बात-बात पर टोकने के कारण तंग आकर अपने पिता को मार डाला।'' पुलिस अधिकारी के अनुसार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रविवार रात भी पिता के साथ दोनों का विवाद हुआ और जब वह सोने चले गए तभी उन्होंने रामप्रसाद की हत्या कर दी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!