पिता की हत्या के लिए बेटियों ने रची साजिश; छोटी बेटी के प्रेमी ने लाकर दी नींद की गोलियां, फिर चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Edited By Pooja Gill,Updated: 27 Feb, 2026 04:18 PM

the daughters plotted to murder their father the younger daughter s boyfriend

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले में 55 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी दो बेटियों की गिरफ्तारी के चार दिन बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है...

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिले में 55 वर्षीय एक दलित व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी दो बेटियों की गिरफ्तारी के चार दिन बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान रॉकी के रूप में हुई है और उस पर आरोप है कि उसने राम प्रसाद की दो बेटियों द्वारा चाकू मारकर अपने पिता की हत्या करने से पहले उन्हें नींद की गोलियां मुहैया कराई थीं। 

आरोपी ने कबूल किया जुर्म 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य बंसल ने संवाददाताओं को बताया कि भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में 23 फरवरी को राम प्रसाद की हत्या की जांच के दौरान यह सामने आया कि रॉकी का मृतक की 16 वर्षीय बेटी के साथ संबंध था। बंसल ने कहा, "जांच के दौरान, रॉकी नामक युवक नींद की गोलियां मुहैया कराकर हत्या करने के मामले में शामिल पाया गया। उसने गोलियां मुहैया कराने की बात कबूल कर ली है।" 

दोनों बेटियां गिरफ्तार 
पुलिस ने बताया कि राम प्रसाद की बड़ी बेटी कोमल (32) और 16 वर्षीय एक नाबालिग बेटी ने कथित तौर पर नींद की गोलियां खिलाकर अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि रॉकी के साथ नाबालिग बेटी के रिश्ते पर राम प्रसाद की आपत्ति और बेटियों पर लगाए गए विभिन्न "प्रतिबंधों" के कारण अपराध को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटना वाले दिन ही हत्या का मामला दर्ज कर दोनों बेटियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!