भाजपा में शामिल हुए सपा विधायक अभय सिंह की पत्नी और पिता, डिप्टी सीएम ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Edited By Pooja Gill,Updated: 22 Apr, 2024 01:00 PM

wife and father of sp mla abhay singh

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच समाजवादी पार्टी के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह और पिता भगवान बख्श सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। आज यानी सोमवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री...

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच समाजवादी पार्टी के गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह की पत्नी सरिता सिंह और पिता भगवान बख्श सिंह भाजपा में शामिल हो गए है। आज यानी सोमवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। बता दें कि हाल ही में अभय सिंह ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ राज्यसभा में मतदान किया था।

PunjabKesari

बता दें कि गोसाईगंज से विधायक अभय सिंह की पत्नी और पिता के अलावा दूसरे दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हुए है। जिनमें करुणाकर पांडे, पूर्व सांसद संतोष कुमार सिंह, चौधरी सरदार सिंह, पूर्व विधायक अशोक सिंह, पूर्व विधायक पहलवान सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष सुशीला देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, बसपा के वरिष्ठ नेता कुंवर वकील चंद्र है। इन सभी को डिप्टी सीएम ने सदस्यता ग्रहण कराई और पार्टी में शामिल किया।

PunjabKesari
इस दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि ''भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय विभिन्न दलों से आए लोगों का स्वागत है। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है। विपक्ष एनडी गठबंधन के रूप में सामने आया है और पूरा फ्लॉप साबित हो रहा है। कांग्रेस शासन में जो भ्रष्टाचार हुए, इन 10 वर्षों की मोदी सरकार लोकप्रिय साबित हुई है और एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं है।'' उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में विपक्षी दल हासिये पर है। आज भारतीय जनता पार्टी में बड़ी संख्या में नामचीन चेहरे शामिल हो रहे हैं।' 

यह भी पढ़ेंः Amla Lok Sabha Seat: सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की आंवला लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी नीरज मौर्य और बहुजन समाज पार्टी (BSP) का प्रत्याशी बताकर नामांकन करने वाले कथित प्रत्याशी सत्यवीर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी-एक (सीओ) पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आंवला लोकसभा सीट से बसपा उम्मीदवार आबिद अली की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने शाहजहांपुर के रहने वाले सत्यवीर सिंह और सपा प्रत्याशी नीरज मौर्य के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!