तीसरी बार पिता बना ये क्रिकेटर, पत्नी ने नवरात्रि में दिया बेटी को जन्म, खुद भी हैं बड़ी स्टार; Couple ने रखा ये खास नाम

Edited By Purnima Singh,Updated: 19 Mar, 2026 02:24 PM

dinesh karthik becomes a father for the third time

भारतीय क्रिकेट और खेल जगत से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर Dinesh Karthik और स्क्वैश स्टार Dipika Pallikal के घर बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को साझा करते हुए अपने परिवार में नए सदस्य के आने की जानकारी...

UP Desk : भारतीय क्रिकेट और खेल जगत से जुड़ी एक खुशखबरी सामने आई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर Dinesh Karthik और स्क्वैश स्टार Dipika Pallikal के घर बेटी का जन्म हुआ है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए इस खबर को साझा करते हुए अपने परिवार में नए सदस्य के आने की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी
दंपत्ति ने अपनी बेटी का नाम ‘राहा पल्लीकल कार्तिक’ रखा है। पोस्ट में उन्होंने बताया कि उनके जुड़वां बेटे कबीर और जियान अपनी छोटी बहन के आगमन से बेहद खुश हैं। उन्होंने भावुक संदेश में इस नई शुरुआत के लिए आभार भी जताया।

PunjabKesari

2015 में हुई थी शादी
दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने 25 अगस्त 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से विवाह किया था। साल 2021 में उनके घर जुड़वां बेटों का जन्म हुआ था, और अब बेटी के आने से उनका परिवार पूरा हो गया है।

क्रिकेट में शानदार रहा कार्तिक का करियर
दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। संन्यास के बाद वह कोचिंग और कमेंट्री से जुड़े हैं और फिलहाल Royal Challengers Bangalore के साथ बैटिंग कोच के रूप में कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : UP में ISI जासूसी नेटवर्क का खुलासा! भारत को दहलाना चाहता था पाकिस्तान, जासूसों के मोबाइल में मिले अहम स्थानों और मंदिरों के फोटो-वीडियो

स्क्वैश में दीपिका की ऐतिहासिक उपलब्धियां
दीपिका पल्लीकल भारतीय स्क्वैश की दिग्गज खिलाड़ियों में गिनी जाती हैं। वह दुनिया की टॉप-10 रैंकिंग में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी रही हैं। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में कई पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

खेल जगत से मिल रहीं शुभकामनाएं
इस खुशखबरी के बाद खेल जगत और फैंस की ओर से कपल को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। बेटी के जन्म के साथ ही कार्तिक और दीपिका के परिवार में खुशियों का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!