फेमस एक्टर का 43 साल की उम्र में निधन, शूटिंग के दौरान समुद्र में डूबने से हुआ हादसा, मौत से ठीक पहले अभिनेता ने शूट किया था आखिरी सीन

Edited By Purnima Singh,Updated: 31 Mar, 2026 03:39 PM

actor rahul banerjee s death

ओडिशा के समुद्री तट पर एक टीवी शो की शूटिंग उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक दुर्घटना में बंगाली अभिनेता राहुल बनर्जी की जान चली गई। यह हादसा तलसारी बीच पर हुआ, जहां वे अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थे ...

UP Desk : ओडिशा के समुद्री तट पर एक टीवी शो की शूटिंग उस वक्त मातम में बदल गई, जब एक दुर्घटना में बंगाली अभिनेता राहुल बनर्जी की जान चली गई। यह हादसा तलसारी बीच पर हुआ, जहां वे अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शूटिंग के दौरान समुद्र के किनारे एक सीन फिल्माया जा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से राहुल बनर्जी अचानक पानी में जा गिरे। मौके पर मौजूद टीम के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और उन्हें बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना के बाद शूटिंग स्थल पर हड़कंप मच गया और पूरी यूनिट सदमे में आ गई। बताया जा रहा है कि हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। फिलहाल अभिनेता के शव को मेडिकल सेंटर में रखा गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

फिल्मी करियर और पहचान 
राहुल बनर्जी बंगाली फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने कई धारावाहिकों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पहचान बनाई थी। उनका पॉडकास्ट ‘सहज कथा’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय था। उनके अचानक निधन की खबर फैलते ही मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर फैंस और कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और इस घटना को बेहद दुखद बता रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!