UP में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, देवर-भाभी और भतीजे ने मौके पर तोड़ा दम

Edited By Purnima Singh,Updated: 31 Mar, 2026 12:10 PM

3 members of the same family die in mirzapur

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा चुनार-जमुई मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर गांव के पास हुआ। पुलिस...

मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में मंगलवार सुबह एक ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा चुनार-जमुई मार्ग पर अहरौरा थाना क्षेत्र के रोशनहर गांव के पास हुआ। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

मृतकों की पहचान देववती (28), अनुराग (19), और अनमोल (5) के रूप में हुई है। सभी सोनपुर अहिरूपुर गांव के निवासी थे। पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग एक अनुष्ठान के लिए मोटरसाइकिल से घाटमपुर जा रहे थे, तभी रोशनहर गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि टक्कर जोरदार थी और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत अवस्था में मिले। 

पुलिस के अनुसार ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। इस बीच, लखनऊ में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लिया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया। 

यह भी पढ़ें : CM Yogi की मां और गौ माता पर अभद्र कमेंट करने वाला मौलाना गिरफ्तार, अब्दुल्ला सलीम को बिहार से उठा लाई UP STF, दर्ज थी 80 से अधिक FIR 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में दर्ज मामलों के बीच स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम को बिहार से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी उस वायरल वीडियो के बाद हुई, जिसने कई जिलों में तनाव और विरोध को जन्म दिया था... पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!