सिलेंडर की जमाखोरी कर रहे भाजपाई- डिप्टी सीएम के बयान पर अखिलेश का पलटवार

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Mar, 2026 03:11 PM

bjp workers are hoarding cylinders  akhilesh retorts to deputy cm s statement

उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर के संकट से जूझ रही जनता के प्रति हमदर्दी का इजहार करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम को अपना नम्बर सोशल मीडिया पर जारी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर के संकट से जूझ रही जनता के प्रति हमदर्दी का इजहार करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम को अपना नम्बर सोशल मीडिया पर जारी करना चाहिए, जिससे आम जनता को सिलेंडर आसानी से मिल सके। श्री यादव ने शुक्रवार को एक्स पर लिखा, ' उप्र के भाजपाई डिप्टी सीएम के बयान से ये साबित हो गया है कि सिलेंडर की जमाख़ोरी और कालाबाज़ारी भाजपाई ही कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम का दावा है कि‘जिसके यहाँ सिलेंडर न हो वो हमारे यहाँ सूचना भेज दे, हम सिलेंडर भिजवा देंगे‘। इस संदर्भ में आग्रह है कि वो अपना फोन नंबर सोशल मीडिया पर डाल दें या अपने घर, कार्यालय या फिर सीधे अपने जमाख़ोरीवाले अंडरग्राउंड गोदाम का पता ही दे दें। 

दरअसल, मौर्य ने कहा था कि 'अगर किसी के पास सिलेंडर नहीं है, तो वे उनके कार्यालय को सूचित करें, सिलेंडर भिजवाया जाएगा।' उन्होंने आरोप लगाया कि संकट के समय भाजपा कार्यकर्ता जनता की मदद के लिए सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारों के बावजूद पाटर्ी के लोग कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। 

सपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि 'आपदा में अवसर' की नीति के तहत कृत्रिम संकट पैदा कर कालाबाज़ारी को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि पहले कमी का माहौल बनाया जाता है, फिर दाम बढ़ाकर मुनाफा कमाया जाता है।   अखिलेश यादव ने दावा किया कि इस स्थिति से आम जनता में नाराजगी बढ़ रही है और लोग सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने सरकार से तत्काल स्थिति सुधारने और आम लोगों को राहत देने की मांग की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!