महिलाओं को चुपचाप अपना  शिकार बना रही TB! ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं Test, जरी सी लापरवाही और ...

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 Apr, 2026 02:13 PM

risk of tb rises among women

आज की तेज रफ्तार जिंदगी में महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं। हल्का बुखार, थकान या कमजोरी जैसी मामूली समस्याओं को सामान्य समझकर पेनकिलर या दवा लेने का चलन आम है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये लक्षण कभी-कभी टीबी (Tuberculosis)...

UP Desk : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में महिलाएं अक्सर अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं। हल्का बुखार, थकान या कमजोरी जैसी मामूली समस्याओं को सामान्य समझकर पेनकिलर या दवा लेने का चलन आम है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि ये लक्षण कभी-कभी टीबी (Tuberculosis) जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआत हो सकते हैं। समय रहते पहचान और इलाज शुरू करने से रोग पूरी तरह ठीक हो सकता है, लेकिन देरी खतरनाक साबित हो सकती है।

टीबी क्या है और कैसे फैलती है
टीबी एक संक्रामक बैक्टीरियल रोग है, जो मुख्य रूप से हवा के जरिए फैलता है। संक्रमित व्यक्ति जब खांसता या छींकता है, तो बैक्टीरिया हवा में फैलकर दूसरों को संक्रमित कर सकते हैं। समय पर इलाज मिलने पर टीबी पूरी तरह ठीक हो सकती है, लेकिन लापरवाही से यह गंभीर रूप ले सकती है।

महिलाओं में बढ़ता जोखिम
हालिया स्वास्थ्य रिपोर्ट्स के अनुसार महिलाओं में टीबी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका कारण पोषण की कमी, कमजोर इम्यून सिस्टम, घर और काम की दोहरी जिम्मेदारी, समय पर जांच न कराना और भीड़भाड़ वाले वातावरण में रहना माना जा रहा है।

महिलाओं में अलग तरीके से दिखते हैं लक्षण
टीबी केवल फेफड़ों तक सीमित नहीं रहती, बल्कि प्रजनन अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। इसे Female Genital TB कहा जाता है। प्रभावित अंग और लक्षण इस प्रकार हैं: 
फेलोपियन ट्यूब: गर्भधारण में समस्या
गर्भाशय: पीरियड्स अनियमित
ओवरी: हार्मोनल असंतुलन
सर्विक्स: लंबे समय तक छिपा संक्रमण

नज़रअंदाज न करें ये संकेत
यदि लंबे समय तक कोई महिला निम्नलिखित लक्षण अनुभव कर रही है, तो तुरंत जांच कराना जरूरी है:
लगातार हल्का बुखार
रात में अत्यधिक पसीना और वजन घटना
भूख कम लगना और पेल्विक दर्द
असामान्य ब्लीडिंग या वजाइनल डिस्चार्ज

देरी क्यों खतरनाक है
समय पर इलाज न मिलने पर टीबी शरीर के अन्य अंगों तक फैल सकती है। महिलाओं में बांझपन (Infertility) और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

टीबी का सही इलाज और बचाव
लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें
इलाज (6-9 महीने) पूरा करें, बीच में न छोड़ें
पौष्टिक आहार लें और इम्यूनिटी मजबूत करें
साफ-सफाई और वेंटिलेशन का ध्यान रखें

टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह ठीक होने योग्य बीमारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए और हल्के लक्षणों को कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और सही इलाज से यह बीमारी पूरी तरह मात दी जा सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!