रसोई गैस के लिए ऐसा संघर्ष, Cylinder के लिए मच्छरदानी लगाकर सड़क पर सोई जनता, रूह कंपा देगी ये लाचारी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Apr, 2026 02:58 PM

basti news people slept on the footpath wearing mosquito nets for the cylinder

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रसोई गैस की किल्लत इस कदर बढ़ गई है कि आम जनता को एक सिलेंडर के लिए अपनी रातों की नींद कुर्बान करनी पड़ रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर का नजारा देखकर हर कोई...

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में रसोई गैस की किल्लत इस कदर बढ़ गई है कि आम जनता को एक सिलेंडर के लिए अपनी रातों की नींद कुर्बान करनी पड़ रही है। कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित रत्नाकर गैस एजेंसी के बाहर का नजारा देखकर हर कोई हैरान है। जहां लोग सुबह गैस मिलने की उम्मीद में रात 10 बजे से ही कतारों में लग रहे हैं।

फुटपाथ पर बिछावन और मच्छरदानी
गैस वितरण की लचर व्यवस्था के कारण अब उपभोक्ताओं ने एजेंसी के बाहर ही डेरा डाल दिया है। सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मच्छर और ठंड से बचने के लिए फुटपाथ पर ही मच्छरदानी लगाकर लेटा हुआ है। युवक का कहना है कि अगर वह घर चला गया, तो सुबह नंबर पीछे हो जाएगा और शायद उसे गैस ना मिले। इसी डर से लोग अपने साथ चादर, बिछावन और मच्छरदानी लेकर पहुंच रहे हैं।

महिलाओं और बुजुर्गों की बढ़ी मुसीबत
इस समस्या ने सबसे ज्यादा बुजुर्गों और महिलाओं को परेशान कर रखा है। रात भर जागकर फुटपाथ पर पहरा देना उनकी मजबूरी बन गई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है, जिससे उन्हें घंटों इंतजार के बाद खाली हाथ लौटना पड़ता है। लोगों में अब प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है।

प्रशासन से समाधान की गुहार
नाराज ग्राहकों का कहना है कि उन्हें अमानवीय स्थितियों में रातें काटनी पड़ रही हैं। एजेंसी के बाहर जमा भीड़ ने जिला प्रशासन से मांग की है कि गैस की सप्लाई को नियमित और सुचारू बनाया जाए। वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जाए ताकि बिचौलियों का खेल खत्म हो। भीड़ को देखते हुए टोकन या बेहतर कतार प्रबंधन की व्यवस्था हो। फिलहाल, मच्छरदानी लगाकर सो रहे ग्राहकों की इन तस्वीरों ने गैस वितरण प्रणाली और स्थानीय प्रशासन के दावों की कलई खोलकर रख दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!