आज Mayawati ने बुलाई अहम बैठक; 2027 चुनाव की तैयारियों को धार देगी बसपा, चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

Edited By Pooja Gill,Updated: 31 Mar, 2026 10:22 AM

mayawati called an important meeting today bsp

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की तरफ से 31 मार्च...

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की तरफ से 31 मार्च को लखनऊ स्थित राज्य कार्यालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई है। यह बैठक आगामी चुनावी रणनीति और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बुलाई गई है।       

नए मतदाताओं को जोड़ने की बनाएंगे योजना
बैठक में प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी पकड़ और कार्यकर्ताओं की सक्रियता की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। साथ ही, पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक का मुख्य फोकस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना और नए मतदाताओं को जोड़ने की योजना बनाना है।

बेहद महत्वपूर्ण है ये बैठक 
इसके अलावा, पिछले चुनावों के प्रदर्शन का विश्लेषण करते हुए कमियों को दूर करने के लिए दिशा-निर्देश भी जारी किए जाएंगे। बैठक में उम्मीदवारों के चयन पर फोकस करने के साथ ही विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति पर चर्चा होगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बसपा की यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बेहद महत्वपूर्ण है। इससे पार्टी अपनी चुनावी रणनीति को धार देने और संगठनात्मक मजबूती हासिल करने की दिशा में ठोस कदम उठा सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!