Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Apr, 2026 05:33 PM

Ghaziabad News: अगर आप रोजाना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे या नेशनल हाईवे-9 (NH-9) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें मंगलवार रात 12 बजे से प्रभावी...
Ghaziabad News: अगर आप रोजाना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे या नेशनल हाईवे-9 (NH-9) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने टोल दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें मंगलवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गई हैं। हालांकि बढ़ोतरी 5 रुपए से शुरू हो रही है, लेकिन लंबी दूरी और कमर्शियल वाहनों के लिए यह खर्च काफी बढ़ जाएगा।
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: अब कितना लगेगा टैक्स?
मेरठ से दिल्ली (सराय काले खां) के बीच का सफर अब निजी वाहन स्वामियों के लिए महंगा हो गया है।
- कार/जीप/वैन: एक तरफ का टोल 170 रुपए से बढ़कर 175 रुपए हो गया है।
- रिटर्न ट्रिप: 24 घंटे के भीतर वापसी पर अब 265 रुपए देने होंगे।
- मासिक पास: जो लोग रोज सफर करते हैं, उनके लिए मंथली पास अब 5,840 रुपए का होगा।
विभिन्न एग्जिट पॉइंट्स पर नई दरें
- इंदिरापुरम: ₹120 (वन-वे)
- डूंडाहेड़ा: ₹95 (वन-वे)
- डासना: ₹80 (वन-वे)
- भोजपुर: ₹25 (वन-वे)
कमर्शियल वाहनों पर सबसे ज्यादा मार
व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल में 10 रुपए से लेकर 45 रुपए तक की भारी बढ़ोतरी की गई है।
- मिनी बस/हल्के वाहन: ₹285 (वन-वे), ₹425 (रिटर्न)
- बस/ट्रक (2 एक्सल): ₹595 (वन-वे), ₹890 (रिटर्न)
- विशालकाय वाहन (7 एक्सल): ₹1130 (वन-वे), ₹1700 (रिटर्न)
NH-9 पर भी बढ़ा बोझ
सिर्फ एक्सप्रेसवे ही नहीं, NH-9 से गुजरना भी अब महंगा होगा। यहां कार के लिए एक तरफ का सफर 180 रुपए और वापसी 265 रुपए की होगी। वहीं, FASTag की कीमत में भी इजाफा हुआ है, जो अब 3,000 रुपए से बढ़कर 3,075 रुपए का हो गया है।
आम आदमी पर क्या होगा असर?
मासिक बजट
दिल्ली-NCR में नौकरी करने वालों का महीने का कन्वेंस खर्च 500 से 1000 रुपए तक बढ़ सकता है।
महंगाई की आशंका
कमर्शियल वाहनों का टोल बढ़ने से ट्रांसपोर्टेशन महंगा होगा, जिसका सीधा असर फल, सब्जी और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर पड़ सकता है।
FASTag
अब नई गाड़ी लेने या टैग बदलवाने पर भी अतिरिक्त पैसे खर्च करने होंगे।