सनकी आशिक की घिनौनी करतूत, प्रपोजल ठुकराने पर लड़की की AI से बना दी अश्लील फोटो और वीडियो, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट कर किया बदनाम....

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Jun, 2025 02:22 PM

when she rejected him ai made dirty photos and videos of the girl

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक तरफा प्यार में पागल लड़के ने लड़की से कई बार रिजेक्ट होने पर डरावना कांड कर दिया .....

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला आया है। यहां एक तरफा प्यार में पागल लड़के ने लड़की से कई बार रिजेक्ट होने पर डरावना कांड कर दिया। कई बार दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर लड़के ने टेढ़ा रास्ता अपनाते हुए लड़की के सोशल मीडिया अकाउंट्स से फोटो और वीडियो चुरा कर उसे अश्लील बनाने के बाद सोशल मीडिया पर डाल दिया। 

वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
पूरा मामला आगरा के जगदीशपुरा का है। लड़की को उसका आशिक बार-बार प्रपोजल देकर परेशान कर रहा था। जब लड़की ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया, तो वह बौखला गया और उसने बदला लेने के लिए एक खतरनाक योजना बनाई। लड़की के सनकी आशिक ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स से उसकी तस्वीरें और वीडियो चुराए। फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करते हुए उन तस्वीरों और वीडियो को अश्लील बना डाला। जिसके बाद एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर खुद को उस लड़की का पति बताते हुए अकाउंट पर लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो पोस्ट कर दी। ये तस्वीरें और वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गए। 

महिला बहादुरी दिखाते हुए पहुंची पुलिस के पास
इस मामले की जानकारी जब लड़की को मिली तो उसके होश उड़ गए। उसे समझ नहीं आ रहा था कि अब उसे क्या करना चाहिए। उसे बदनामी का डर भी सता रहा था। हालांकि, लड़की हिम्मत जुटाते हुए जगदीशपुरा थाने पहुंची। वहां जाकर उसने पुलिस को सारी सच्चाई बताई। साथ ही सबूत भी दिए और आरोपी की हरकतों का खुलासा किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्परता दिखाई और तुरंत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं इस मामले को लेकर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर उसे सजा दी जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!