फ्लाईओवर के नीचे सो रही तीन महिलाओं को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की दर्दनाक मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 20 Jul, 2025 08:56 AM

three women sleeping under a flyover were crushed

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर के नीचे सो रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में आंबेडकर चौराहे के पास हुई...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार कार ने फ्लाईओवर के नीचे सो रही तीन महिलाओं को कुचल दिया। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में आंबेडकर चौराहे के पास हुई इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। 

अनियंत्रित कार ने महिलाओं को कुचला  
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात आंबेडकर चौराहे के पास तेज रफ्तार एक अनियंत्रित कार ने तीन महिलाओं को कुचल दिया। घायल महिलाओं को एसआरएन में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान चमोली देवी (65) के रूप में हुई है। 

कार चालक मौके से फरार 
हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया और उसे गिरफ्तार करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर कार को जब्त कर लिया गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं, घायलों का इलाज जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!