Edited By Purnima Singh,Updated: 18 Mar, 2026 05:50 PM

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर को मरदह थाना क्षेत्र के कैथवली गांव के पास हुई जब एक तेज...
गाजीपुर : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में वाराणसी-गोरखपुर मार्ग पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर को मरदह थाना क्षेत्र के कैथवली गांव के पास हुई जब एक तेज रफ्तार कार ने एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी, जिसपर सवार सत्येन्द्र कुमार (30), राजेश्वरी देवी (59) और उनकी बहू रिंकी देवी (29) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, राजेश्वरी देवी और रिंकी देवी रिश्तेदारों के साथ विवाद के सिलसिले में मरदह थाने गई थीं और औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वे दोपहर के समय घर लौट रही थीं तभी उन्होंने सत्येंद्र कुमार को मोटरसाइकिल पर गुजरते देखा और उनसे 'लिफ्ट' देने का अनुरोध किया।
पुलिस ने बताया कि जैसे ही तीनों कैथवाली गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सत्येन्द्र कुमार हैदरगंज गांव का रहने वाला था, जबकि राजेश्वरी देवी और रिंकी देवी बिजौरा गांव की निवासी थीं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि फरार चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : UP वालों झोला उठाकर मटन खरीदने मत निकल जाना... नवरात्र में 9 दिन तक बंद रहेंगी मांस की दुकानें, मुसलमानों की होगी वेज वाली ईद?
वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में नवरात्र के दौरान शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र की अवधि के दौरान वाराणसी के शहरी क्षेत्र में मांस की दुकानों को नौ दिनों तक बंद रखने का आदेश नगर निगम द्वारा जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान विशेष तौर पर सात्विकता और पवित्रता को देखते हुए ये फैसला लिया गया है ... पढ़ें पूरी खबर....