UP में कोहरे का कहर! रोडवेज बस और कार आमने-सामने टकराईं, भीषण भिड़ंत में लखीमपुर के 3 की मौके पर मौत, 2 घायल; गाड़ी के उड़े परखच्चे

Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Mar, 2026 11:25 AM

three people died in a car bus collision in shahjahanpur

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज इलाके में एक कार की सामने से आ रही रोडवेज बस से बुधवार सुबह टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश...

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज इलाके में एक कार की सामने से आ रही रोडवेज बस से बुधवार सुबह टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद कस्बे के रहने वाले कुछ लोग कार से इटावा जा रहे थे। 

उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह उनकी कार अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के सुगसुगी मोड़ पर सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गई। द्विवेदी ने बताया कि पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पहुंची और घायलों को फर्रुखाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने संभावना जताई कि सुबह घनी धुंध होने और घटनास्थल के पास तीव्र मोड़ होने के कारण यह टक्कर हुई। 

उन्होंने बताया कि हादसे में लखीमपुर खीरी निवासी अरुण (30), ऋषभ कुमार (32) और संजय कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनिल एवं गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है लेकिन उसका चालक हादसे के बाद फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें : UP में कोहरे का कहर! रोडवेज बस और कार आमने-सामने टकराईं, भीषण भिड़ंत में लखीमपुर के 3 की मौके पर मौत, 2 घायल; गाड़ी के उड़े परखच्चे 

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के अल्लाहगंज इलाके में एक कार की सामने से आ रही रोडवेज बस से बुधवार सुबह टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि लखीमपुर खीरी जिले के हैदराबाद कस्बे के रहने वाले कुछ लोग कार से इटावा जा रहे थे .... पढ़ें पूरी खबर .... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!