Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Jun, 2025 12:39 PM

आगरा: यूपी के आगरा से एक मां जैस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां पर थाना सदर क्षेत्र में एक कलयुगी मां अपनी आठ साल की बेटी से देह व्यापार करवा रही थी...
आगरा (मानवेंद्र मल्होत्रा): यूपी के आगरा से एक मां जैस पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। यहां पर थाना सदर क्षेत्र में एक कलयुगी मां अपनी आठ साल की बेटी से देह व्यापार करवा रही थी। जब बच्ची इसका विरोध करती थी तो उसे पुलिस की थर्ड डिग्री की तरह यातनाएं दी जाती थीं। अत्याचार से परेशान बच्ची ने हिम्मत दिखाई और मां और भाइयों को कमरे में बंद कर भाग आई। राहगीर की मदद से उसकी गुहार पुलिस तक पहुंची।
डरी सहमी बच्ची के शरीर पर चोटों के निशान
बता दें कि रविवार को एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। जिसमें एक बच्ची अपनी मां और दो भाइयों पर यातनाएं देकर जबरन देह व्यापार कराने का आरोप लगा रही थी। उसके शरीर की चोटें किसी को भी विचलित करने वाली थीं। कुछ ही देर में वीडियो चर्चा में आ गया। इसी दौरान एसीपी सदर हेमंत कुमार को एक व्यक्ति ने मामले की जानकारी दी। एसीपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां को गिरफ्तार कर लिया। उसके अन्य दो भाइयों की तलाश की जा रही है। मामले में पाक्सो समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
बुरी नियत से लिया गया था गोद
एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि बच्ची को आरोपी महिला ने दो साल पहले गोद लिया था। उसकी नियत में शुरू से ही खोट था। बच्ची के बयानों से उसके द्वारा गलत कार्य कराए जाने की पुष्टि हो रही है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। न्यायालय में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस आरोपी महिला को जेल भेज रही है।
हिम्मत करके दलदल से निकली बच्ची
मासूम बच्ची को शुरुआत में यही नहीं समझ आ रहा था कि आखिर उसकी मां उससे यह क्या करवा रही है। हर बार मिलने वाले दर्द से वह सहम जाती थी। जब विरोध करती तो मां और भाई उसे बुरी तरह पीटते थे। उसने हिम्मत दिखाई और कलयुगी मां और भाइयों को एक कमरे में बैठा देख बाहर से कुंडी लगा दी और भाग निकली। एक राहगीर से मदद मांगी तो उसने बच्ची की गुहार पुलिस तक पहुंचा दी। अब बच्ची खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।