Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Feb, 2026 02:06 PM

एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता और कॉमेडियन Martin Short के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेटी कैथरीन हार्टले शॉर्ट का सोमवार शाम लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह 42 वर्ष की थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैथरीन हॉलीवुड...
UP Desk : एमी पुरस्कार विजेता अभिनेता और कॉमेडियन Martin Short के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेटी कैथरीन हार्टले शॉर्ट का सोमवार शाम लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर में निधन हो गया। वह 42 वर्ष की थीं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैथरीन हॉलीवुड हिल्स स्थित अपने आवास पर मृत पाई गईं। कानून-प्रवर्तन सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सोमवार शाम लगभग 6 बजे के बाद सूचना मिली, जिसके बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत खुद को गोली मारने से हुई।
'शॉर्ट परिवार इस समय निजता की अपेक्षा करता है'
परिवार की ओर से जारी एक बयान में गहरा शोक व्यक्त किया गया। प्रतिनिधि के माध्यम से जारी संदेश में कहा गया, “गहरे दुख के साथ हम कैथरीन हार्टले शॉर्ट के निधन की सूचना दे रहे हैं। शॉर्ट परिवार इस अपूरणीय क्षति से बेहद दुखी है और इस समय निजता की अपेक्षा करता है। कैथरीन सभी की प्रिय थीं और उन्हें उस रोशनी और खुशी के लिए याद किया जाएगा जो वे अपने साथ लाईं।”
शुरूआती पढ़ाई
कैथरीन, मार्टिन शॉर्ट और उनकी दिवंगत पत्नी, अभिनेत्री Nancy Dolman द्वारा गोद लिए गए तीन बच्चों में सबसे बड़ी थीं। उन्होंने New York University से साइकोलॉजी और जेंडर स्टडीज़ में स्नातक किया था और बाद में University of Southern California से सोशल वर्क में मास्टर्स डिग्री हासिल की।
अपने पेशेवर जीवन में वह मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़ी रहीं। उन्होंने UCLA Resnick Neuropsychiatric Hospital में कार्य किया और निजी प्रैक्टिस भी चलाई। वह मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने वाली संस्था Bring Change to Mind की समर्थक भी थीं। मार्टिन शॉर्ट के जीवन में पहले भी कई व्यक्तिगत त्रासदियां आई हैं। कम उम्र में उन्होंने अपने भाई, मां और पिता को खो दिया था। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि कम उम्र में ही जीवन और मृत्यु के गहरे अनुभवों ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया।