आरी से काटी रीढ़, 8 इंच का घाव... दीवारों पर पेंट और ड्रम में लाश; पोस्टमार्टम में खुली अक्षत की रूह कंपाने वाली करतूत!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 25 Feb, 2026 06:42 AM

spine cut with a saw 8 inch wound  postmortem reveals butcher son s misdeeds

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं, वे किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम डरावने नहीं हैं। 19 साल के बेटे...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में हुए मानवेंद्र सिंह हत्याकांड ने सबको झकझोर कर रख दिया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आए हैं, वे किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम डरावने नहीं हैं। 19 साल के बेटे अक्षत ने ना केवल अपने पिता की जान ली, बल्कि सबूत मिटाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के चौंकाने वाले तथ्य
हाल ही में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, मानवेंद्र के शरीर पर 8 इंच गहरे दो बड़े घाव मिले हैं, जो पीठ और पेट पर थे। रिपोर्ट से पता चला है कि  आरोपी अक्षत ने पिता के शव को कई टुकड़ों में काटने की कोशिश की थी। वह रीढ़ की हड्डी (Backbone) काटने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया। शव से आने वाली बदबू को दबाने के लिए वह कमरे में लगातार रूम फ्रेशनर का छिड़काव करता रहा।

साजिश और पापा लौट आओ का ड्रामा
हत्या के बाद अक्षत ने खुद को बेकसूर दिखाने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची थी। उसने पापा लौट आओ नाम से एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया ताकि रिश्तेदारों और दोस्तों को लगे कि वह अपने पिता की तलाश के लिए परेशान है। दीवार पर खून के छींटे ना दिखें, इसके लिए उसने कमरे की दीवारों पर खुद पेंट कर दिया था। उसने पुलिस और पड़ोसियों को गुमराह किया कि उसके पिता कहीं लापता हो गए हैं।

क्या थी हत्या की वजह?
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 20 फरवरी की सुबह करीब 4:30 बजे पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। गुस्से में आकर अक्षत ने पिता को गोली मार दी। बता दें कि मृतक मानवेंद्र सिंह एक पैथोलॉजी संचालक और शराब कारोबारी थे। उनकी पत्नी ने साल 2017 में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद से घर के हालात सामान्य नहीं थे। चर्चा यह भी है कि मानवेंद्र के किसी अन्य महिला से संबंधों को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

कैसे खुला राज?
23 फरवरी को जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो अक्षत टूट गया। उसने स्वीकार किया कि हत्या के बाद उसने शव को तीसरी मंजिल से लाकर नीचे एक खाली कमरे में रखा और उसे एक ड्रम में छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने शव के अवशेष बरामद कर लिए हैं और आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!