Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Feb, 2026 08:15 PM

लखीमपुर खीरी जिले के मैलानी पुलिस लाइन के काकोरी गांव में शुक्रवार को कथित तौर पर जहर खाने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि एक अन्य बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृत मां-बेटी की पहचान काकोरी गांव...
लखीमपुर खीरी : जिले के मैलानी पुलिस लाइन के काकोरी गांव में शुक्रवार को कथित तौर पर जहर खाने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि एक अन्य बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृत मां-बेटी की पहचान काकोरी गांव निवासी फूल कुमारी (50) और उसकी सबसे छोटी बेटी निमिषा (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी कंचन (24) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। तीनों ने कथित तौर पर जान देने के इरादे से जहर खा लिया।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) ख्याति गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जहरीला पदार्थ खाने से मां और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। उन्होंने कहा, ''तीसरी पीड़ित बेटी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।'' एसपी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि परिवार में हाल ही में हुई एक मौत के बाद अवसाद की वजह से यह कदम उठाया गया होगा। पुलिस ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
यह भी पढ़ें : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, फैसला आने तक नहीं होगी गिरफ्तारी, यौन शोषण मामले में अब इस दिन होगी सुनवाई
प्रयागराज : इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बटुकों के कथित यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर शुक्रवार को रोक लगा दी और कहा कि निर्णय आने तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की और से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया... पढ़ें पूरी खबर ....