मां के सामने सरेआम किशोरी को उठा ले गए बदमाश, 3 घंटे बाद इस हालत में छोड़ा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Feb, 2021 12:54 PM

the rogue picked up the teenager in publi

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की दोपहर 15 साल की एक लड़की का कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके घर से सरेआम अपहरण कर लिया था। पुलिस के अनुसार, बदमाश अपहृत लड़की को तीन घंटे बाद छोड़कर फरार हो गए। श्रीनगर थाना...

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में श्रीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की दोपहर 15 साल की एक लड़की का कार सवार अज्ञात बदमाशों ने उसके घर से सरेआम अपहरण कर लिया था। पुलिस के अनुसार, बदमाश अपहृत लड़की को तीन घंटे बाद छोड़कर फरार हो गए। श्रीनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय शर्मा ने रविवार को बताया कि शनिवार दोपहर 15 साल की लड़की अपने घर के बाहर दरवाजे पर मां के साथ खड़ी थी, तभी वहां पहुंचे कार सवार अज्ञात बदमाश उसे जबरन कार में बैठाकर ले गए।

हालांकि घटना की सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस की घेराबंदी की वजह से बदमाश किशोरी को घटना के 3 घंटे बाद गांव से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। शर्मा ने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया है और लड़की का आज चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। एसएचओ ने बताया कि अब तक की जांच में पाया गया है कि कार मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के लवकुशनगर की एक महिला के नाम पर पंजीकृत है। कार के नम्बर के आधार पर बदमाशों की खोजबीन की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!