UP में तेंदुए का खौफ! हमले में 10 साल की मासूम की मौत, मां और भाई के सामने ही गर्दन जबड़े में दबाकर ले गया

Edited By Purnima Singh,Updated: 15 Mar, 2026 06:23 PM

10 year old girl dies in leopard attack in bijnor

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार सुबह तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची, मां और अपने भाई के साथ खेत से लौट रही थी कि तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। धामपुर के पुलिस...

बिजनौर : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार सुबह तेंदुए के हमले में 10 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्ची, मां और अपने भाई के साथ खेत से लौट रही थी कि तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। धामपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार पूर्वाह्न लगभग दस बजे नहटौर थानाक्षेत्र के गांव मुकर्रम पुर में अतुल कुमार का परिवार खेत में गन्ना रोपकर लौट रहा था। 

उन्‍होंने बताया कि अतुल कुमार की पत्नी पिंकी, बेटा आदित्य और बेटी अदिति (10) घर के रास्ते में थे कि तभी अचानक झाड़ी से निकला तेंदुआ अदिति की गर्दन दबोच कर जंगल में ले गया। अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ अदिति को छोड़कर जंगल में भाग गया, जिसके बाद उसे गंभीर घायल हालत में सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और वन विभाग व राजस्व विभाग को घटना की जानकारी दे दी गई। 

यह भी पढ़ें : UP में शादी का झांसा देकर 6 सालों तक युवती से रे/प, गर्भवती हुई तो कराया अबॉर्शन... नेवी में सिलेक्शन के बाद महिला को छोड़ा, युवक गिरफ्तार 

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया में शादी का झांसा देकर एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि कृष्णा राजभर (24) ने शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक उससे शारीरिक संबंध बनाये .... पढ़ें पूरी खबर ...  
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!