होली पर बड़ा हादसा: नदी में नहाने गए 4 बच्चे डूबे, 3 को बचाया गया, एक की तलाश जारी

Edited By Ramkesh,Updated: 04 Mar, 2026 08:13 PM

major accident on holi 4 children drowned while bathing in the river 3 rescued

उत्तर प्रदेश श्रावस्ती जिले में होली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गए चार बच्चे अचानक गहरे पानी में डूबने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य...

श्रावस्ती: उत्तर प्रदेश श्रावस्ती जिले में होली के दिन एक बड़ा हादसा हो गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में नदी में नहाने गए चार बच्चे अचानक गहरे पानी में डूबने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल बचाव कार्य शुरू कराया।

संतुलन बिगड़ने से नदी में डूबे 
जानकारी के अनुसार, होली का त्योहार मनाने के बाद चार बच्चे पास की नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में चले गए। बच्चों के डूबने की खबर मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तुरंत बचाव के प्रयास शुरू किए।

तीन को बच्चों को स्थानीय लोगों ने बचाया 
मौके पर मौजूद एक स्थानीय गोताखोर ने साहस दिखाते हुए नदी में छलांग लगा दी और कड़ी मशक्कत के बाद तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। तीनों बच्चों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

स्थानीय प्रशासन चला रहा सर्च ऑपरेशन 
हालांकि चौथे बच्चे का अभी तक पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से बच्चे की तलाश कराई जा रही है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि लापता बच्चे का जल्द पता लगाया जा सके।

गांव में पसरा सन्नाटा 
घटना के बाद पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे मौजूद हैं और बच्चे के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है और जल्द ही बच्चे को खोजने की पूरी कोशिश की जा रही है। होली के दिन हुई इस घटना से इलाके में मातम का माहौल बन गया है और लोगों ने बच्चों को नदी-तालाब में बिना निगरानी के जाने से रोकने की अपील की है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!