यूपी में 8 हजार किसानों से पैसा वसूलेगी सरकार, किसान सम्मान निधि योजना के तहत 2000 लेने वालों को नोटिस

Edited By Imran,Updated: 04 Mar, 2025 12:18 PM

the government will collect money from 8 thousand farmers in up

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में करीब 8000 किसानों से केंद्र सरकार की तरफ से चलाई गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत मिली राशि वापस ली जाएगी। आपको बता दें कि कृषि विभाग ने ऐसे...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में करीब 8000 किसानों से केंद्र सरकार की तरफ से चलाई गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत मिली राशि वापस ली जाएगी। आपको बता दें कि कृषि विभाग ने ऐसे किसानों की सूची तैयार कर ली है, जो आयकर के दायरे में आते हैं, फिर भी उन्होंने इस योजना का लाभ लिया।

करीब 30 करोड़ रुपये की राशि की वसूली (PM Kisan Samman Nidhi Yojana)
मिली जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने इन किसानों से करीब 30 करोड़ रुपये की राशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत 2,79,461 किसान लाभार्थी के रूप में शामिल हैं। इनमें से 7,924 किसान ऐसे पाए गए हैं, जो आयकर दाता हैं। अब इन सभी किसानों से योजना की 19 किस्तों की पूरी राशि वापस ली जाएगी। सत्यापन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है और राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गहन जांच कर रही है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत 2019 में हुई थी
अधिकारियों के अनुसार, जब योजना की शुरुआत 2019 में हुई थी, तब किसानों से शपथ पत्र के माध्यम से जानकारी ली गई थी। कई किसानों ने यह तथ्य छुपा लिया कि वे आयकर दाता हैं और योजना के लिए पात्र नहीं हैं। हाल ही में जब आधार कार्ड से डेटा सत्यापन किया गया, तो यह सामने आया कि आयकर देने वाले किसानों ने योजना का लाभ लिया है। अब सरकार इनसे पूरी राशि वसूलने की तैयारी कर रही है।

किसानों के खिलाफ किया जा रहा नोटिस जारी 
नोटिस जारी करने की तैयारी सत्यापन के बाद किसानों को स्वयं ही राशि लौटाने के लिए कहा जा रहा है। यदि कोई किसान स्वेच्छा से राशि वापस नहीं करता, तो उसे कानूनी नोटिस जारी किया जाएगा। राजस्व विभाग और कृषि विभाग मिलकर सभी लाभार्थियों की गहन जांच कर रहे हैं। जांच में यह भी पाया गया है कि कई सरकारी पेंशनभोगी, शिक्षामित्र और एक ही परिवार के कई सदस्य इस योजना का लाभ ले रहे थे। कुछ मामलों में तो पति-पत्नी दोनों को सम्मान निधि मिल रही थी, जबकि कुछ जगहों पर नाबालिग बच्चों के नाम पर भी यह पैसा लिया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!