Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Nov, 2018 12:04 PM
उत्तर प्रदेश में एटा जिले के रिजोर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान तमंचे से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात कुरीना गांव में नेम सिंह शाक्य की लड़की की...
एटा: उत्तर प्रदेश में एटा जिले के रिजोर क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान तमंचे से की गई फायरिंग में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार रात कुरीना गांव में नेम सिंह शाक्य की लड़की की शादी के अवसर पर तमंचे से चलाई गई गोली से मिर्जापुर सई गांव से शादी में आए प्रवीन की गोली लगने से मौत हो गई। प्रवीन लड़की के भाई का दोस्त था।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रवीन खुद ही तमंचे से फायरिंग कर रहा था। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर पुलिस जांच करेगी ,तभी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि इस क्षेत्र में शादी के दौरान तमंचे से गोली चलाने की पहले भी कई घटना प्रकाश में आई हैं।