UP Police Reform: CM Yogi ने 50 QRT बाइक को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बोले- सुरक्षा से ही विकास की शुरुआत

Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Mar, 2026 10:56 AM

adityanath flagged off 50 qrt vehicles

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में 'सुरक्षित उप्र-समृद्ध उप्र' की परिकल्पना को और सुदृढ़ करने के तहत 50 त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) वाहनों को हरी झंडी दिखाई और कहा कि विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है और उत्तर...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में 'सुरक्षित उप्र-समृद्ध उप्र' की परिकल्पना को और सुदृढ़ करने के तहत 50 त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) वाहनों को हरी झंडी दिखाई और कहा कि विकास की पहली शर्त सुरक्षा होती है और उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह करके दिखाया है। ''सुरक्षित उप्र-समृद्ध उप्र'' की परिकल्पना को और सुदृढ़ करने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी यहां आज लखनऊ में होंडा इंडिया फाउंडेशन और उप्र पुलिस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और 50 क्यूआरटी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योगी ने कहा कि 2017 से राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था ने इसकी छवि को बदल दिया है।

उन्होंने कहा, ''अब राज्य की छवि दंगों वाले इलाके के बजाय विकास के लिए एक सुरक्षित स्थान में बदल गई है। विकास तभी संभव है जब लोग सुरक्षित महसूस करें और उनकी संपत्ति की रक्षा हो।'' आदित्यनाथ ने 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के बनने और 2022 में फिर से पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने का जिक्र करते हुए इस बदलाव का श्रेय 2017 और 2022 के बीच उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रदर्शन को दिया। कानून-व्‍यवस्‍था की सराहना करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस बल ने दिखाया है कि एक राज्य जो कभी अव्यवस्था, दंगों और अक्सर कर्फ्यू से ग्रस्त था, उसे ''सुरक्षित उत्तर प्रदेश'' में बदला जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ''विकास के लिए सुरक्षा पहली शर्त है। अगर कोई इंसान सुरक्षित नहीं है, तो उसकी राजधानी और परिवार कैसे सुरक्षित रह सकता है?'' आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य में पुलिस तंत्र को बेहतर बनाने के लिए पिछले नौ साल में कई सुधार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने यह करके दिखाया है।

योगी आदित्‍यनाथ ने अब तक पुलिस व्‍यवस्‍था में आये सुधारों को उल्लेख करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश पुलिस और पीएसी (प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी) की मांग देश के अन्य राज्यों में भी होती है और आज हमारे पास 12 फॉरेंसिक प्रयोगशालाएं हैं, भारत का विश्व स्तरीय फॉरेंसिक संस्थान भी उत्तर प्रदेश के पास है...।'' योगी ने कहा कि आपात स्थिति में जितनी त्वरित कार्रवाई होगी, वह कार्रवाई उतना ही भरोसे में बदलती है और वह भरोसा ही पारदर्शिता का कारण बनता है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि पहली बार लोकतंत्र में कानून व्यवस्था किसी चुनाव में मुद्दा बनी और इसी का परिणाम है कि आजादी के बाद पहली बार राज्य में किसी सरकार ने (एक नेतृत्व में) अपना पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सरकार बनाई। बयान में कहा गया कि योगी ने कहा कि पुलिस विभाग ने वर्ष 2017 के बाद बिगड़े, अराजक, दंगाग्रस्त और कर्फ्यूग्रस्त राज्य को बदल कर सुरक्षित उत्तर प्रदेश के रूप में स्थापित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य से भारत की अर्थव्यवस्था का 'ग्रोथ इंजन' बनाने की शुरुआत कड़ी सुरक्षा से ही होती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रति धारणा बदलने के लिए कई कदम उठाए गए तो कुछ सुधार किये गये और इसके नतीजे हम सबके सामने हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!