Edited By Ramkesh,Updated: 05 Mar, 2026 02:55 PM

रंगों के पर्व होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। बरेली में पुलिस टीम ने जमकर होली खेली, जहां रंग-गुलाल, डांस और मस्ती का माहौल देखने को मिला।
बरेली ( मोहम्मद जावेद खान): रंगों के पर्व होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। बरेली में पुलिस टीम ने जमकर होली खेली, जहां रंग-गुलाल, डांस और मस्ती का माहौल देखने को मिला।

पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में अधिकारी और जवान एक साथ रंगों में सराबोर नजर आए। पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली कुछ झलकियां,फिल्मी गीतों पर जमकर नाचे एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी समेत अधिकारियों का डांस, डीआईजी अजय साहनी के आवास पहुंचे सभी अधिकारी, पुलिसकर्मियों को लेकर आए एस एस पी अनुराग आर्य, डीएम अविनाश सिंह, फिल्मी गाना गाकर डीआईजी अजय सहानी को एस एस पी ने बाहर बुलाया, एडीजी रमित शर्मा के आवास भी पहुंचे पुलिस, और अधिकारी।

बरेली में IPS अधिकारी अंशिका वर्मा ने काला चश्मा लगाकर बॉलीवुड गाने ‘लंदन ठुमका’ पर शानदार डांस किया। उनके डांस को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी भी झूम उठे। इस दौरान बरेली के SSP अनुराग आर्य भी अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने नकली बाल लगाकर भांगड़ा किया, जिसे देखकर सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

कार्यक्रम के दौरान DSP संदीप ने सिर पर गिलास रखकर ‘एनिमल डांस’ किया, जो समारोह का खास आकर्षण बना। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

एसएसपी अनुराग आर्य एडीजी आवास में खेली जा रही होली के दौरान चुम्मा-चुम्मा गाने पर थिरकते करते नजर आए। तो दूसरे पुलिस अधिकारियों ने भी होली के उत्सव का मजा लूटा। पुलिस कर्मियों की होली का आयोजन एडीजी आवास पर किया जा रहा था।

दरअसल सुबह सबसे पहले होली का आगाज जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास से हुआ। एसपी सिटी मानुष पारीक और एसएसपी अनुराग आर्य ने जिलाधिकारी के साथ होली खेली। यहां होली की बधाई देने के बाद जिलाधिकारी संग सभी अधिकारी डीआईजी अजय साहनी के आवास पर पहुंचे और होली की बधाई दी। कमिश्नर आवास और फिर एडीजी आवास पर गए। यहां सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाया।
होली के मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य हर बार की तरह इस बार भी अपने खास अंदाज में दिखे। एसएसपी पर पूरी तरह होली की खुमारी छाई रही। उन्होंने होली के गाने पर जमकर डांस किया। चुम्मा...चुम्मा दे दे गाने पर उनका डांस देखने लायक था। इस दौरान डीआईजी अजय साहनी, एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसपी अंशिका वर्मा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।