आधी रात का हाई वोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका से मिलने ससुराल पहुंचा प्रेमी, रंगे हाथ पकड़ा तो बहू ने ससुर के सामने ही कह दी बड़ी बात

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Mar, 2026 08:41 AM

the lover reached his in laws  house to meet his girlfriend at midnight

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार की खातिर एक युवक ने सारी हदें पार कर दीं। नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक रात के 2 बजे अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। लेकिन...

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार की खातिर एक युवक ने सारी हदें पार कर दीं। नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक युवक रात के 2 बजे अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और घरवालों ने दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद जो हुआ, उसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी।

रात के सन्नाटे में खुला राज
बताया जा रहा है कि युवक और महिला के बीच पिछले 4 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला की शादी गौर थाना क्षेत्र में हुई थी, लेकिन शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। रविवार की रात प्रेमी को लगा कि सब सो रहे होंगे, इसी का फायदा उठाकर वह दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गया। लेकिन आहट होते ही ससुराल वालों की नींद खुल गई और उन्होंने प्रेमी को बहू के साथ पकड़ लिया।

पिटाई से लहूलुहान हुआ प्रेमी
प्रेमी को घर के अंदर देख ससुराल वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने युवक की जमकर धुनाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गया और उसकी नाक पर गंभीर चोट आई। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

'अब प्रेमी के साथ ही रहूंगी...'
इस कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब महिला ने अपने ससुराल वालों के सामने ही विद्रोह कर दिया। पुलिस के सामने महिला ने दोटूक कहा कि मैं इससे 4 साल से प्यार करती हूँ और अब अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ ही रहूंगी। महिला की इस जिद ने पुलिस और परिवार दोनों के होश उड़ा दिए।

पुलिस की कार्रवाई और काउंसलिंग
बस्ती की डिप्टी एसपी स्वर्णिम सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मिशन शक्ति के तहत दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने प्रेमी युवक के खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में कार्रवाई की है। फिलहाल गाँव में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!