UP में पुलिसिंग होगी हाईटेक! पुलिस ढांचे को मिलेगा बूस्ट....  बनेंगे 7 नए थाने, आवासीय टावर, पुलिसकर्मियों के लिए नई सुविधाएं

Edited By Purnima Singh,Updated: 10 Mar, 2026 02:27 PM

7 new police stations will be constructed in ghaziabad

गाजियाबाद में पुलिसिंग को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में थानों के आधुनिकीकरण के तहत शहर में सात नए पुलिस थानों की इमारतों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से चार थानों की नई बिल्डिंग का निर्माण...

Ghaziabad News : गाजियाबाद में पुलिसिंग को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में थानों के आधुनिकीकरण के तहत शहर में सात नए पुलिस थानों की इमारतों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से चार थानों की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू भी हो चुका है।

वेव सिटी थाने की नई बिल्डिंग का शिलान्यास
बुधवार को Wave City थाने की नई इमारत का शिलान्यास पुलिस आयुक्त J. Ravinder Gaud करेंगे। यह नई बिल्डिंग उसी स्थान पर बनाई जाएगी, जहां वर्तमान में वेव सिटी थाना संचालित हो रहा है।

चार थानों में निर्माण कार्य शुरू
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक Tila Mod, Ankur Vihar, Madhuban Bapudham और Shalimar Garden थानों की नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसके अलावा साइबर क्राइम थाना और Nandgram थाने की नई इमारत का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मदरसा शिक्षा में बदलाव! यूनिवर्सिटी से जुड़ेंगे UP के मदरसे... कराएंगे कामिल और फाजिल की परीक्षाएं, छात्रों को मिलेंगे नौकरी के बड़े अवसर

पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय सुविधाएं
पुलिसकर्मियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंकुर विहार और Loni थानों में आवासीय टावर बनाए जाएंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन्स में ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण भी कराया जाएगा, जिससे ड्यूटी पर आने वाले पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके। डीसीपी सिटी एवं मुख्यालय Dhaval Jaiswal के अनुसार वेव सिटी थाने की नई बिल्डिंग का निर्माण नियमानुसार बिल्डर द्वारा कराया जाएगा।

आदित्य वर्ल्ड सिटी में बनेगा साइबर क्राइम थाना
फिलहाल साइबर क्राइम थाना नगर कोतवाली परिसर में घटाघर रामलीला मैदान के सामने स्थित बिल्डिंग की पहली और दूसरी मंजिल पर संचालित हो रहा है। पहले इसकी नई बिल्डिंग पुलिस लाइन्स में बनाने की योजना थी, लेकिन लोगों की सुविधा को देखते हुए अब इसे Aditya World City में बनाया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 3 करोड़ 14 लाख 98 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है और बजट को भी मंजूरी मिल चुकी है।

यह भी पढ़ें : बहन की बारात से पहले दो सगे भाइयों की मौत, एक ही आंगन से उठीं 2 अर्थियां,  परिवार की निकलीं चीखें.... मातम में बदली शहनाई की गूंज!

नूरनगर में बनेगी कमिश्नरेट की नई मुख्य बिल्डिंग
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट की नई मुख्य बिल्डिंग Noornagar में बनाई जाएगी। डीसीपी के अनुसार इसके लिए अधिकांश प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और बजट भी स्वीकृत हो गया है। प्रस्तावित बिल्डिंग ग्राउंड फ्लोर के साथ सात मंजिला होगी। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के सभी सात पुलिस कमिश्नरेट की नई बिल्डिंग का निर्माण एक साथ शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिससे पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!